बिहार पुलिस दिवस पर निकाला शांति मार्च

बिहार पुलिस स्थापना दिवस सप्ताह के अवसर पर शुक्रवार को स्थानीय पुलिस केंद्र से पुलिस जवानों ने शहर में शांति मार्च निकाला।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 22 Feb 2019 10:50 PM (IST) Updated:Fri, 22 Feb 2019 10:50 PM (IST)
बिहार पुलिस दिवस पर निकाला शांति मार्च
बिहार पुलिस दिवस पर निकाला शांति मार्च

मोतिहारी। बिहार पुलिस स्थापना दिवस सप्ताह के अवसर पर शुक्रवार को स्थानीय पुलिस केंद्र से पुलिस जवानों ने शहर में शांति मार्च निकाला। मार्च पुलिस केंद्र से निकलकर सभी मुख्य मार्गो से गुजरा और लोगों को शांति का पैगाम दिया। मार्च में भारी संख्या में पुलिस के जवान शामिल थे। मार्च का नेतृत्व एएसपी अभियान एचएस गौरव, मेजर रमेश कुमार साव, सार्जेंट अमरेंद्र कुमार आदि मौजूद थे। इस अवसर पर पुलिस केंद्र व एसपी कार्यालय को करीने से सजाया संवारा गया है।

chat bot
आपका साथी