आपत्तिजनक हालत में धरे गए दो प्रेमी जोड़े, पंचायत ने सिर मुंडा पहना दी जूतों की माला

बिहार के पूर्वी चंपारण में दो प्रेमी जोड़े आपत्तिजनक हालत में मिले। इसके बाद पंचायत ने लड़कों के सिंर मुंडा चूना पोता, फिर जूतों की माला पहना गांव में घुमाया। जानिए मामला।

By Amit AlokEdited By: Publish:Tue, 13 Mar 2018 08:16 PM (IST) Updated:Wed, 14 Mar 2018 09:16 PM (IST)
आपत्तिजनक हालत में धरे गए दो प्रेमी जोड़े, पंचायत ने सिर मुंडा पहना दी जूतों की माला
आपत्तिजनक हालत में धरे गए दो प्रेमी जोड़े, पंचायत ने सिर मुंडा पहना दी जूतों की माला
style="text-align: justify;">पूर्वी चम्‍पारण [जेएनएन]। प्रेम प्रसंग में पकड़े गए दो जोडों पर पंचायत का फरमान कहर बनकर टूटा। गामीणों की पंचायत ने दोनों लड़कों के सिर मूंडकर चूना पोता तथा जूते-चप्‍पलों की माला पहना पूरे गांव में घुमाया। घटना पूर्वी चंपारण जिले के फेनहारा थाना क्षेत्र के मनकरवा गांव में देर शाम हुई। इसका वीडियो भी वायरल हो गया है।
पंचायत ने दी ये सजा
जानकारी के अनुसार गांव के लोग सरेह (खेत) में गए थे। इस दौरान वहां दो जोड़े पकड़े गए। ग्रामीणों ने लड़कियों को भगाकर दोनों लड़कों को पकड़ लिया। इसके बाद गांव में करीब दो सौ लोगों की पंचायत बैठी। पंचायत ने दोनों लड़कों के लिए उनके अभिभावकों की मौजूदगी में 12-12 हजार रुपये अथर्दंड लगाया गया। पंचायत ने दोनों का सिर मुड़ा चूना पोतने तथा जूते-चप्‍पल की माला पहना गांव में घुमाने का फरमान जारी किया। इसके बाद ग्रामीणों में फैसले पर अमल करने की होड़ लग गई।

सरपंच ने कहा: हां, ऐसा किया
मनकरवा पंचायत के सरपंच फूल मोहम्‍मद के अनुसार दोनों लड़के गांव की लड़कियों के साथ आपत्तिजनक स्थिति में पाए गए थे। इसके बाद पंचायत ने उपरोक्त फैसला सुनाया ताकि पंचायत में ऐसी घटना दोबारा नहीं हो।
पुलिस को नहीं मिली शिकायत
खास बात यह कि पुलिस को किसी ने इस घटना की जानकारी नहीं दी। पकड़ीदयाल के पुलिस उपाधीक्षक दिनेश कुमार पांडेय के अनुसार पुलिस को घटना की जानकारी मिली है, लेकिन किसी ने शिकायत दर्ज नहीं कराई है। पुलिस अपने स्‍तर से जांच कर रही है। 
chat bot
आपका साथी