घोड़ासहन में एमडीएम को लेकर बवाल, आगजनी, सड़क जाम

प्रखंड के राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय पुरनहिया कोठी में शुक्रवार को मध्याह्न भोजन कर घर लौटे बच्चों के बीमार हो जाने की घटना के बाद नाराज लोगों ने शनिवार को घोड़ासहन-ढाका-झरौखर मार्ग पर आगजनी कर जमकर बवाल काटा।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 08 Sep 2018 07:30 PM (IST) Updated:Sat, 08 Sep 2018 07:30 PM (IST)
घोड़ासहन में एमडीएम को लेकर बवाल, आगजनी, सड़क जाम
घोड़ासहन में एमडीएम को लेकर बवाल, आगजनी, सड़क जाम

मोतिहारी। प्रखंड के राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय पुरनहिया कोठी में शुक्रवार को मध्याह्न भोजन कर घर लौटे बच्चों के बीमार हो जाने की घटना के बाद नाराज लोगों ने शनिवार को घोड़ासहन-ढाका-झरौखर मार्ग पर आगजनी कर जमकर बवाल काटा। लोगों का आरोप था कि विद्यालय प्रबंधन की लापरवाही के कारण घटना हुई है। विद्यालय के प्रधानाध्यापक ने पूरे तौर पर लापरवाही की है। उनकी लापरवाही के कारण घटना हुई है। उधर, प्रशासनिक अधिकारियों ने मामले की गंभीरता को देखते हुए विद्यालय के स्टॉक रूम को सील कर दिया है। मामले की जांच चल रही है। लोगों के आक्रोश के कारण घंटों कई इलाकों का सड़क संपर्क बाधित रहा।

सड़क जाम की सूचना पर प्रखंड विकास पदाधिकारी अशोक कुमार, प्रखंड प्रमुख नागेन्द्र ¨सह यादव, थानाध्यक्ष युसूफ अंसारी व अन्य ने मौके पर पहुंचकर प्रदर्शनकारियों को समझाया। काफी मशक्कत के बाद लोग माने। आंदोलन कर रहे लोगों में मुख्य रूप से विद्यालय के छात्र व अभिभावकों का कहना था कि विद्यालय प्रबंधन ने ऐसी लापरवाही की है कि कई बच्चों की जान जा सकती थी। हालांकि, समय से वे अस्पताल पहुंच गए और स्थिति को संभाल लिया गया। राजनीतिक दलों ने की घटना की ¨नदा, जांच की मांग

विभिन्न राजनीतिक दलों के स्थानीय नेताओं ने घटना की ¨नदा की है। कहा है कि यह मामला गंभीर है। इसकी जांच समय पर होनी चाहिए। दोषियों को ऐसी सजा मिले, ताकि फिर से किसी भी विद्यालय में इस तरह की घटना दोहराई नहीं जाए। ¨नदा करनेवालों में राजद के प्रखंड अध्यक्ष महंथ विनोद कुमार दास, जन अधिकार पार्टी के जिला मीडिया प्रभारी आकाश ¨सह राठौड़ आदि शामिल हैं। बनी जांच कमेटी, रिपोर्ट के बाद होगी कार्रवाई मामले में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी अरुण कुमार ने बताया कि सभी बच्चे सकुशल है। घटना की जांच के लिए वरीय अधिकारियों के निर्देश के आलोक में छात्र व प्रशासनिक टीम के लोगों को जांच टीम में शामिल किया गया है। रिपोर्ट आने के बाद दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। बच्चों ने कहा- स्कूल से लौटने के साथ होने लगा था पेट में दर्द मध्याह्न भोजन के बाद घर लौटने के साथ बीमार पड़े छात्र-छात्राओं मे शामिल अंशु कुमारी, सीता कुमारी, मनी कुमार, प्रीति कुमारी, कंचन कुमारी, सचिन्द्र पासवान, वर्षा कुमारी, रवि किशन, गुड्डी कुमारी, साजन कुमार, सुमित कुमार, चन्द्र लेखा कुमारी, छोटी कुमारी, रजनी कुमारी, गुडिया कुमारी, राधिका कुमारी, प्रिया कुमारी, अनु राज आदि ने बताया कि विद्यालय से लौटने के साथ अचानक पेट में दर्द की शिकायत हुई। परिजनों को बताया तो अस्पताल गए। इलाज के बाद जान बची। बीईओ ने एचएम के विरुद्ध की निलंबन की अनुशंसा, रसोईया होंगे कार्यमुक्त मध्याह्न भोजन करने के बाद बच्चों के बीमार होने की घटना को प्रशासनिक अधिकारियों ने गंभीरता से लिया है। मामले में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी ने बताया कि इस घटना को लेकर विद्यालय प्रधान के निलंबन की अनुशंसा की जा रही है। वहीं पंचायत समिति की बैठक में रसोईयों को कार्यमुक्त करने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। विद्यालय प्रधान ने कहा- मेरे खिलाफ की गई है साजिश मामले में प्रधानाध्यापक रामचन्द्र बैठा ने बताया कि विद्यालय में कार्यरत पांच रसोइयों में दो रसोईया उपस्थित नहीं थे। एमडीएम बच्चों को परोसे जाने के पूर्व दो शिक्षकों द्वारा चखा गया था। बच्चो को चावल, आलू व चना की सब्जी दी गई थी। मौसमी फल में केला दिया गया था। भोजन के बाद सभी अपने क्लास रूम में पढ़ने चले गए। कोई भी छुट्टी के समय तक बीमार नहीं हुआ। नहीं किसी ने कोई शिकायत की। यह मेरे विरुद्ध साजिश का हिस्सा है।

chat bot
आपका साथी