14 करोड़ की लगात से बनेंगे पांच पुल : सांसद

मोतिहारी। प्रखंड के अलग-अलग जगहों पर प्रधानमंत्री सड़क योजना से करीब 14 करोड़ की लागत से बनने वाली पा

By JagranEdited By: Publish:Sun, 18 Nov 2018 08:02 AM (IST) Updated:Sun, 18 Nov 2018 08:02 AM (IST)
14 करोड़ की लगात से बनेंगे पांच पुल : सांसद
14 करोड़ की लगात से बनेंगे पांच पुल : सांसद

मोतिहारी। प्रखंड के अलग-अलग जगहों पर प्रधानमंत्री सड़क योजना से करीब 14 करोड़ की लागत से बनने वाली पांच पुलों का शिलान्यास सांसद डॉ. संजय जायसवाल, विधायक रामचंद्र सहनी, पूर्व मंत्री विजय प्रसाद गुप्ता व जिला पार्षद उर्मिला देवी ने शनिवार को संयुक्त रूप से किया। प्रखंड के शीतलपुर बड़ा लचका पुल, पकड़ी पेड़ माली में, पेट्रोल पंप रघुनाथपुर लचका पुल, हत्ता गांव के पूरब डोभी पुल व उनवा जाने वाली पथ में पुल का शिलान्यास शनिवार को किया। सांसद डॉ. जायसवाल ने कहा क्षेत्र का कोई भी जगह अब सड़क विहीन नहीं रहेगा। सभी जगहों पर सड़कों का जाल बिछाने का काम हो रहा है। लचका पुल व अन्य जगहों के पुल निर्माण होने से अब लोगों को आने-जाने में किसी भी प्रकार की अब परेशानी नहीं होगी। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लगातार विकास कार्य किया जा रहा है। उनकी कड़ी मेहनत व परिश्रम के बदौलत विश्व में भारत देश की साख मजबूत हुई है। मौके पर विधायक प्रतिनिधि विकास शर्मा, भाजपा प्रदेश प्रभारी विजय जायसवाल, अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष नईम खां, विपिन ¨सह, गंगा राम, मुखिया संपत साह, पूर्व मुखिया सत्येंद्र ¨सह, रामएकबाल प्रसाद, प्रभु दास, सुनील सहनी, तेजनारायण कुंवर, रूपेश ¨सह, एकबाली यादव, गंगा यादव, मनोज पासवान, मनोज सहनी, गंगा राम, अनिल पासवान, रामाकांत कुशवाहा सहित कई मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी