ठंड पर भारी पड़ा उत्साह, उत्साह से शामिल हुए लोग

पहाड़पुर में जल-जीवन हरियाली व नशा मुक्ति अभियान को लेकर मानव श्रृंखला में ठंड के बावजूद उत्साह भारी दिखा। इसमें छात्र-छात्राओं व राजनीतिक लोगों ने जमकर हिस्सा लिया। पहाड़पुर स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल के शिक्षक समेत छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 20 Jan 2020 12:58 AM (IST) Updated:Mon, 20 Jan 2020 06:19 AM (IST)
ठंड पर भारी पड़ा उत्साह, उत्साह से शामिल हुए लोग
ठंड पर भारी पड़ा उत्साह, उत्साह से शामिल हुए लोग

मोतिहारी । पहाड़पुर में जल-जीवन हरियाली व नशा मुक्ति अभियान को लेकर मानव श्रृंखला में ठंड के बावजूद उत्साह भारी दिखा। इसमें छात्र-छात्राओं व राजनीतिक लोगों ने जमकर हिस्सा लिया। पहाड़पुर स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल के शिक्षक समेत छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। पहाड़पुर मेला चौक पर प्रखंड प्रमुख डॉ. रमेश कुमार, उप प्रमुख रविकांत सिंह, मनीष गिरी, कृष्णा राम, मनोज शुक्ला, सत्येंद्र ठाकुर, मुखदेव यादव, बीरबल साह, लोजपा अध्यक्ष धनंजय कुमार पांडेय, प्रभुनाथ दुबे, सोनालाल गिरी, प्रमोद गिरी, जदयू अध्यक्ष हीरालाल गिरी, संगठन प्रभारी कौशल किशोर सिंह, प्रदीप कुमार, दीनदयाल सिंह, धर्मेंद्र गिरी, रघुवंश सिंह, पैक्स अध्यक्ष केदार राय, चंद्रभूषण शर्मा, दिल्ली पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य विनय कुमार द्विवेदी, धीरज कुमार, नंदकिशोर कुमार शामिल रहे। एसडीओ धीरेंद्र कुमार मिश्र, डीएसपी ज्योति प्रकाश, डिप्टी कलेक्टर सदीक अख्तर, बीडीओ आदित्य नारायण दीक्षित, सीओ अभिषेक आनंद, थानाध्यक्ष अनुज कुमार सिंह मानव श्रृंखला मे भ्रमण करते दिखे। मानव श्रृंखला में महिलाओं की रही भागीदारी

फोटो 19 एमटीएच 60

लखौरा, संस : जल जीवन हरियाली मिशन को जागरूक करने के लिए मानव श्रृंखला में क्षेत्र के लोगों ने बढ़- चढ़कर हिस्सा लिया। इसमें महिलाओं की भागीदारी भी बेहतर रही। लखौरा भाजपा मंडल के अध्यक्ष ओमप्रकाश सिंह, नौरंगिया के मुखिया अखिलेश सिंह, पुण्य देव पंडित, अनिल सिंह, सुनील राणा, रोहित कुमार, नीरज सिंह समेत हजारों लोगो ने श्रृंखला में भागीदारी निभाई। मानव श्रृंखला में दिखा उत्साह

फोटो 19 एमटीएच 51

पीपरा, संस : थानाक्षेत्र के राजमार्ग संख्या 28 पर रविवार को बनी मानव श्रृंखला में जनप्रतिनिधियों व छात्रों ने उत्साह के साथ मे भाग लिया। इस दौरान प्लस टू उच्च विद्यालय महाबीर व आवासीय न्यू पोल स्टार पब्लिक स्कूल के सैकड़ो छात्र- छात्राओं ने शिक्षक टीम के साथ एक दूसरे का हाथ जोड़ मानव श्रृंखला का निर्माण किया। इसमें प्रधानाध्यापक अतिकुर रहमान, नवलकिशोर सिंह, पूर्व प्रखंड प्रमुख विश्वनाथ पासवान, लक्ष्णदेव सिंह, राधेश्याम प्रसाद यादव, मंडल अध्यक्ष संजय कुमार चौधरी, मुन्ना कुमार सिंह, संजय पांडेय, जदयू जिला महासचिव अभय गुप्ता, शिक्षक राजकिशोर भगत, हरेन्द्र सिंह, रामदेव प्रसाद, बबिता सिंह, अनिता जायसवाल, सीमा श्रीवास्तव, अजित सिंह, सुबोध कुमार, मुखिया संजय सहनी, छोटन पांडेय, रमेश बैठा, किशुन सहनी, प्रशिक्षु डिप्टी कलक्टर पूजा कुमारी, बीईओ मिथिलेश कुमारी, सुनील कुमार पुलिस निरीक्षक रामाश्रय प्रसाद यादव ,थानाध्यक्ष मुकेश कुमार आदि ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

chat bot
आपका साथी