विकास को नई दिशा मिली : मंत्री

स्थानीय जिला स्कूल मैदान में रविवार को आयोजित एनडीए की चुनावी सभा में पर्यटन मंत्री प्रमोद कुमार ने राधामोहन सिंह की चर्चा करते हुए कहा कि उन्होंने कभी व्यक्तिगत हित की बात नहीं की।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 21 Apr 2019 11:18 PM (IST) Updated:Mon, 22 Apr 2019 06:29 AM (IST)
विकास को नई दिशा मिली : मंत्री
विकास को नई दिशा मिली : मंत्री

मोतिहारी। स्थानीय जिला स्कूल मैदान में रविवार को आयोजित एनडीए की चुनावी सभा में पर्यटन मंत्री प्रमोद कुमार ने राधामोहन सिंह की चर्चा करते हुए कहा कि उन्होंने कभी व्यक्तिगत हित की बात नहीं की। वे आम लोगों के हितों के बारे में सोचते हैं। उसका परिणाम यह है कि इस जिले में विकास को उन्होंने नई दिशा एवं गति दी है। वहीं, सहकारिता मंत्री राणा रणधीर सिंह ने भी केंद्र सरकार के विकास कार्यक्रमों के बारे में बताते हुए लोगों से एनडीए के पक्ष में मतदान की अपील की। सभा को विधायक मिथिलेश तिवारी, लालबाबू गुप्ता, विधान पार्षद बबलू गुप्ता, भाजपा के प्रदेश मंत्री राजेश वर्मा, किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश कुमार सिंह, पूर्व विधान पार्षद रामजी शर्मा, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष मोहिबुल हक, जदयू नेता अमरेंद्र सिंह, भाजपा नेता बसंत कुमार मिश्रा आदि ने भी संबोधित किया। मौके पर रक्सौल भाजपा जिलाध्यक्ष प्रमोद शंकर सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष पं. चंद्र किशोर मिश्र, विनय वर्मा, मार्तण्ड नारायण सिंह, रविभूषण श्रीवास्तव, कुणाल किशोर सहनी, रूप नारायण कुशवाहा, भोला गुप्ता, उत्तम मिश्र, मनोज यादव आदि थे। सभा की अध्यक्षता व संचालन नगर परिषद के पूर्व मुख्य पार्षद प्रकाश अस्थाना ने किया।

-------

chat bot
आपका साथी