नो मेंस लैंड पर पड़े युवक के शव को ले गई नेपाल पुलिस

दिल्ली-काठमांडू को जोड़ने वाली मुख्य पथ के सरिसवा नदी के नो मेंस लैंड के पास एक 35 वर्षीय युवक का शव पिछले दस घंटों से पड़ा है।

By Edited By: Publish:Sat, 25 Jun 2016 12:48 AM (IST) Updated:Sat, 25 Jun 2016 12:48 AM (IST)
नो मेंस लैंड पर पड़े युवक के शव को ले गई नेपाल पुलिस

मोतिहारी। दिल्ली-काठमांडू को जोड़ने वाली मुख्य पथ के सरिसवा नदी के नो मेंस लैंड के पास एक 35 वर्षीय युवक का शव पिछले दस घंटों से पड़ा है। युवक नेपाल का रहने वाला बताया जा रहा है। समाचार प्रेषण तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। दोनों देशों के प्रशासनिक चर्चा के उपरांत संध्या समय पर्सा जिला इनर्वा पुलिस चौकी ने जिला पुलिस मुख्यालय को सूचना दिया। नेपाल पुलिस ने संदेह व्यक्त किया कि वीरगंज पानी टंकी के पास एक प्रतिष्ठान संचालक का शव प्रतीक होता है। पहचान के लिए नेपाल पुलिस शव को ले गई। वहीं मृत युवक के संबंध में बताया जा रहा है कि वह नशेड़ी था, जो रक्सौल स्मैक पीने या फिर दूसरा नशा करने आया था, जिससे उसकी मौत हो गई।

chat bot
आपका साथी