चंपा के पौधों संग चंपारणवासी बनाएंगे नया इतिहास

मोतिहारी। विश्व पर्यावरण दिवस पर मंगलवार को चंपा के पौधों के साथ चंपारण के लोग पर्यावरण संरक्षण की म

By JagranEdited By: Publish:Tue, 05 Jun 2018 12:06 AM (IST) Updated:Tue, 05 Jun 2018 12:06 AM (IST)
चंपा के पौधों संग चंपारणवासी बनाएंगे नया इतिहास
चंपा के पौधों संग चंपारणवासी बनाएंगे नया इतिहास

मोतिहारी। विश्व पर्यावरण दिवस पर मंगलवार को चंपा के पौधों के साथ चंपारण के लोग पर्यावरण संरक्षण की मंगल गाथा लिखेंगे। सुबह सात बजे से चंपारण की पहचान चंपा के वनों को एक बार फिर से अस्तित्व में लाने की नायाब कोशिश को ऊंचाई दी जाएगी। इस अभियान के प्रणेता 2011 में टीवी रियलिटी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' के विजेता सुशील कुमार की पहल का असर यह हुआ है कि पूरे जिले में करीब 23 हजार पौधे एक दिन में लगाए जाएंगे। दरअसल इस अभियान की शुरुआत विश्व पृथ्वी दिवस पर 22 अप्रैल को केबीसी विनर ने नर्मदा बचाओ आंदोलन की प्रणेता मेधा पाटेकर व अन्य के साथ मिलकर शहर के महारानी जानकी कुंवर कन्या इंटर कॉलेज से की थी। इसके बाद वे हर गली में गए हर घर पर दस्तक दी घर के मालिक से पौधे लगवाए और उसकी सुरक्षा का संकल्प दिलवाया। सोमवार की शाम तक जिले में करीब 10 हजार से ज्यादा पौधे लगाए जा चुके थे। इस अभियान की महक सात समंदर पार लंदन तक सोशल मीडिया के जरिए पहुंची है। लंदन में रह रहे अप्रवासी भारतीय मोतिहारी के सरोतर निवासी राकेश पांडेय ने इस अभियान को बुलंदी देने के लिए फिलहाल 1.8 लाख चंपा के पौधे दान में दिए हैं और आगे भी मदद करने की बात कही है। मंगलवार के आयोजन को लेकर पूरे जिले में जश्न का माहौल है गांव व शहर हर तरफ से लोग पौधशाला पहुंच रहे हैं और चंपा के पौधे लेकर घर जा रहे हैं। उद्देश्य यह है कि पर्यावरण दिवस पर चंपारण में नए इतिहास की संरचना की जाए।

'चंपा से चंपारण' अभियान के तहत पर्यावरण की रक्षा को लिए गए इस संकल्प का हिस्सा सरकार के मंत्री, जनता के अन्य प्रतिनिधि व प्रशासनिक अधिकारियों के अलावा सामाजिक संगठन के लोग बने हैं। सूबे के पर्यटन मंत्री प्रमोद कुमार को सुशील ने 24 मई को चंपा का पौधा भेंट किया। मंत्री ने तत्काल जिला स्कूल के परिसर में चंपा का पौधा लगाया और जिले के लोगों का आह्वान किया कि चंपा से चंपारण अभियान को सफल बनाना हर आम व खास आदमी का धर्म है। पुलिस अधीक्षक उपेंद्र कुमार शर्मा ने इस अभियान के तहत 25 मई को पौधा पुलिस केंद्र में लगाया। मौके पर सुशील को कहा- 'जिले के सभी थानों में कम से कम एक चंपा का पौधा लगाया जाएगा।' इस सिलसिले में पुलिस अधीक्षक ने जिले के सभी थानाध्यक्षों को पत्र जारी किया है। ग्रामीण व शहरी इलाके में लगाए जा रहे पौधों का तैयार हो रहा डाटा बेस

chat bot
आपका साथी