भाअजविपा ने गांधी संग्रहाल से की सदस्यता अभियान की शुरुआत

भारतीय आम जनता विकास पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल कुमार तिवारी के नेतृत्व में चल रहे जनसंपर्क व सदस्यता अभियान की शुरुआत गांधी संग्रहालय परिसर से शुरू किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 15 Sep 2018 07:00 PM (IST) Updated:Sat, 15 Sep 2018 07:00 PM (IST)
भाअजविपा ने गांधी संग्रहाल से की सदस्यता अभियान की शुरुआत
भाअजविपा ने गांधी संग्रहाल से की सदस्यता अभियान की शुरुआत

मोतिहारी। भारतीय आम जनता विकास पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल कुमार तिवारी के नेतृत्व में चल रहे जनसंपर्क व सदस्यता अभियान की शुरुआत गांधी संग्रहालय परिसर से शुरू किया गया। अभियान की शुरूआत पार्टी के बिहार प्रदेश अध्यक्ष प्रमोद गिरि, राष्ट्रीय अध्यक्ष सुधीर कुमार ¨सह, बच्चानाथ झा, बुनीलाल सहनी, अभिषेक कुमार तिवारी की मौजूदगी में किया गया। पार्टी ने देश में बढ़ती महंगाई, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी के विरुद्ध अभियान को और तेज करेंगी। वक्ताओं ने कहा कि पार्टी अपने अभियान के तहत 17 मुद्दों का पर्चा बांट रही है, जिससे लोग देश की गतिविधियों से अवगत हो सके। वक्ताओं ने कहा कि पार्टी पूरे देश के सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी। मौके पर पार्टी नेताओं ने सुधीर कुमार ¨सह को शिवहर लोकसभा से प्रत्याशी घोषित किया। मौके पर बड़ी संख्या में पार्टी नेता व सदस्य मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी