अनाम टोला को मिला मौर्यवंशी नगर का नाम

मोतिहारी। घोड़ासहन प्रखंड क्षेत्र अन्तर्गत समनपुर पंचायत के एक अनाम गांव को रविवार को समारोहपूर्वक नया नाम मौर्यवंशी नगर मिल गया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 24 Nov 2019 11:41 PM (IST) Updated:Mon, 25 Nov 2019 06:13 AM (IST)
अनाम टोला को मिला मौर्यवंशी नगर का नाम
अनाम टोला को मिला मौर्यवंशी नगर का नाम

मोतिहारी। घोड़ासहन प्रखंड क्षेत्र अन्तर्गत समनपुर पंचायत के एक अनाम गांव को रविवार को समारोहपूर्वक नया नाम मौर्यवंशी नगर मिल गया। इसको लेकर आयोजित समारोह का उद्घाटन जदयू के राज्य परिषद सदस्य रामपुकार सिन्हा, मुखिया सोनेलाल साह एवं प्रमोद सिन्हा द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। इसके पूर्व अपना खास नाम नहीं होने के कारण यह टोला विविध नामों से जाना जाता था। नतीजतन यहां पढ़ने-लिखने वाले छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र आदि बनवाने में काफी दिक्कत हो रही थी। वहीं पत्राचार आदि को लेकर भी ग्रामीणों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। गांव को कुछ लोग अमवा बीरता, अमवा कोरैया, अमवा लौखान तो कभी कुछ और नाम से पुकारते रहे हैं आये दिन इस तरह के झंझावत से उबरने के लिए ग्रामीणों द्वारा विशेष समारोह का आयोजन किया गया। मौके पर नए नाम मौर्यवंशी नगर का बोर्ड लगा दिया गया। इस दौरान जदयू के राज्य परिषद सदस्य सह ढाका विधान सभा के पूर्व प्रत्याशी रामपुकार सिन्हा, जदयू प्रखंड अध्यक्ष मंगल कुशवाहा,जदयू के जिला नेता परदेशी कुशवाहा, पूर्व मुखिया रामनाथ कुशवाहा, रंजेश कुशवाहा, बिनोद कुशवाहा, राजकुमार कुशवाहा ने अपने संबोधन मे ग्रामीणों द्वारा गांव के नए नामकरण की पहल को सराहनीय कदम बताया। समारोह की अध्यक्षता कर रहे प्रमोद कुशवाहा ने बताया कि गांव के नामकरण को लेकर स्थानीय प्रबुद्ध नागरिकों की छह सदस्यीय टीम बनाई गयी थी। उनके परामर्श व ग्रामीणों की आपसी सहमति पर यह नाम रखा गया। मौके पर रमन कुमार, महिन्द्र प्रसाद, ध्रुव प्रसाद कुशवाहा, ललन प्रसाद, रामनरेश प्रसाद, राम किशोर प्रसाद, मदन कुशवाहा समेत बड़ी संख्या मे लोग उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी