नाबालिग के साथ दुष्कर्म

मोतिहारी। भोपतपुर ओपी थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की के साथ चाकू का भय दिखाकर दुष्कर्म करने का माम

By JagranEdited By: Publish:Fri, 26 May 2017 12:35 AM (IST) Updated:Fri, 26 May 2017 01:30 AM (IST)
नाबालिग के साथ दुष्कर्म
नाबालिग के साथ दुष्कर्म

मोतिहारी। भोपतपुर ओपी थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की के साथ चाकू का भय दिखाकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। मामला मंगलवार दोपहर की बताई जा रही है। आरोपी के परिवार की दबंगई के बावजूद किसी तरह गुरुवार की शाम मामला थाने पहुंच सका। देर शाम पुलिस प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया कर रही है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि 16 वर्षीया लड़की गर्मी से राहत के लिए घर के बगल में बांसवारी में बैठी थी। इसी दौरान 22 वर्षीय युवक उसके साथ छेड़खानी करने लगा। लड़की द्वारा विरोध किए जाने पर चाकू का भय दिखा कर उसके साथ दुष्कर्म किया। शोर मचाने एवं लोगों के पहुंचते ही युवक फरार हो गया। दुष्कर्मी युवक के परिवार के दबंगई के कारण दो दिन बाद दुष्कर्म का मामला थाने पहुंच सका। ओपी अध्यक्ष अमित वर्मा ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर पीड़िता का मेडिकल कराया जाएगा।

chat bot
आपका साथी