हथियार के साथ एक गिरफ्तार

जागरण न्यूज नेटवर्क, आदापुर : आदापुर प्रखंड के बेलवा गांव में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमा

By Edited By: Publish:Sat, 18 Apr 2015 01:41 AM (IST) Updated:Sat, 18 Apr 2015 01:41 AM (IST)
हथियार के साथ एक गिरफ्तार

जागरण न्यूज नेटवर्क, आदापुर : आदापुर प्रखंड के बेलवा गांव में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर अवैध कारतूस व पिस्टल के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया। जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली थी, जिस पर जिला पुलिस कप्तान सुनील कुमार के निर्देश पर आदापुर थानाध्यक्ष हरेन्द्र प्रसाद, महुआवा चंद्रभूषण सिंह व लखौरा वीके यादव ने सदल उक्त गांव के विजय सिंह उर्फ फन्ट्स सिंह के घर छापेमारी की। इस दौरान कनुनिया गांव निवासी वकील यादव को एक पिस्टल, आधा दर्जन कारतूस तथा जमीन व अन्य संदिग्ध कागजात के साथ गिरफ्तार किया। उक्त अधिकारियों ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि कागजातों की छानबीन व स्थल से बरामद अन्य सामग्री की जांच की जाएगी। गौरतलब हो कि विजय सिंह पर उक्त थाना क्षेत्र के सुधीर कुमार की हत्या का आरोप है। अवैध हथियार क्यों रखा गया था। इनलोगों की क्या योजना थी, इस संबंध में फिलहाल उच्च अधिकारी पूछताछ कर रहे है।

chat bot
आपका साथी