प्रखंड प्रमुख की कुर्सी गई

मेहसी, संसह : प्रखंड प्रमुख अर्चना देवी बुधवार को प्रमुख पद गवां बैठी। प्रखंड कार्यालय के सभागार में

By Edited By: Publish:Thu, 29 Jan 2015 01:07 AM (IST) Updated:Thu, 29 Jan 2015 04:15 AM (IST)
प्रखंड प्रमुख की कुर्सी गई

मेहसी, संसह : प्रखंड प्रमुख अर्चना देवी बुधवार को प्रमुख पद गवां बैठी। प्रखंड कार्यालय के सभागार में अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के बाद हुए गुप्त मतदान में 19 पंचायत समिति सदस्यों में से बारह ने उनके खिलाफ मतदान किया। बहस व मतदान के दौरान प्रमुख पक्ष से एक भी सदस्य हिस्सा लेने के लिए मौजूद नहीं रहें। अंत में पर्यवेक्षक के रूप में मौजूद अपर समाहर्ता अमरकात झा ने प्रमुख के अपदस्थ होने की घोषणा की। नई व्यवस्था बहाल होने तक उप प्रमुख मंजू देवी कार्यवाहक के रूप में कार्य करेगी। अविश्वास प्रस्ताव पर विशेष बैठक उपप्रमुख की अध्यक्षता व पंचायत समिति के कार्यपालक पदाधिकारी सह बीडीओ डा.इस्माईल अंसारी के संचालन में आरम्भ हुआ। कार्यवाहीे प्रारम्भ होते ही विरोधी खेमा के पंचायत समिति सदस्य मनोज कुमार ने प्रमुख के खिलाफ लगाए गए आरोपों को सदन में रखा। स्थिति यह रही कि आरोपों का जवाब देने के लिए प्रमुख पक्ष से कोई भी सदन में उपस्थित नहीं था। अपर समाहर्ता के निर्देश पर गुप्त मतदान कराया गया। मतदान में प्रमुख के विरोध में कुल 12 और पक्ष में शून्य मत पड़े। मतदान में प्रखंड पंचायती राज प्रभारी मोहम्मद सलाउद्दीन की उपस्थिती में पंचायत समिति सदस्य उमाशकर प्रसाद उषा देवी, संगीता देवी, रीना देवी, धनमंती देवी, मनोज कुमार, रामनाथ साह, कैलाश राम, लालबाबू मैनपुरी, जयकिशोर ठाकुर व गायत्री देवी ने हिस्सा लिया।

37 वर्षो तक कायम साम्राज्य ध्वस्त

इनसेट

मेहसी : आखिर इतिहास ने करवट बदला और एक ही परिवार का प्रमुख के रूप में प्रखंड में 37 वर्षो से कायम साम्राज्य पल भर मे ध्वस्त हो गया। आने वाले समय मे परस्थिति किस प्रकार करवट बदलेगी यह तो समय बताएगा। लेकिन प्रमुख अर्चना देवी के अपदस्थ होने के साथ ही कुछ ऐसा ही प्रतीत होने लगा है। यह अलग बात है कि उच्च न्यायलाय का उनके पक्ष में क्या निर्णय हो पाता है या वे अपना पक्ष कितनी मजबूती से रख पाती है। बताया जाता है कि मेहसी प्रखंड के प्रमुख के रूप में वर्ष 1978 में अर्चना देवी के ससुर सत्य नारायण प्रसाद निराला र्निविरोध प्रमुख निवाचित हुए और वे 23 वर्षो तक प्रमुख रहें। 2001 में उनके पुत्र सुनील कुमार, 2006 में उनकी पत्‍‌नी सुशीला देवी व वर्ष 2011 में पुत्रवधू अर्चना देवी ने इस पद को संभाला।

chat bot
आपका साथी