डकैती मामले में एक और गिरफ्तार

छौड़ादानो, संवाद सहयोगी : पुलिस ने बुधवार की संध्या गश्ती के दौरान कुदरकट गांव के समीप स्थित कृषि फार

By Edited By: Publish:Thu, 29 Jan 2015 01:05 AM (IST) Updated:Thu, 29 Jan 2015 01:05 AM (IST)
डकैती मामले में एक और गिरफ्तार

छौड़ादानो, संवाद सहयोगी : पुलिस ने बुधवार की संध्या गश्ती के दौरान कुदरकट गांव के समीप स्थित कृषि फार्म हाउस में हुई डकैती के मामले में धर्मेन्द्र पासवान नामक एक युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार थाना क्षेत्र के कुदरकट गांव निवासी मदन पासवान का पुत्र बताया जाता है। गिरफ्तार के पिता मदन को पुलिस ने पूर्व में ही गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। बता दें कि गत 11 जनवरी की रात सूबे के प्रथम मुख्यमंत्री स्व. कृष्ण सिंह के कृषि फॉर्म हाउस में भीषण डकैती हुई थी, जिसमें उनके पौत्र रमेश शंकर सिन्हा का लाईसेंसी पिस्तौल और दोनाली बंदूक समेत डकैतों ने लाखों की संपत्ति लूट ली थी। इस मामले में स्थानीय थाना में कांड संख्या 8/15 दर्ज है। पुष्टि करते हुए थानाध्यक्ष जितेन्द्रदेव दीपक ने बताया कि इस मामले में 7 लोगों को पूर्व में ही गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका है। बुधवार को गिरफ्तार धर्मेन्द्र पासवान से समाचार प्रेषित किये जाने तक पुलिस पूछताछ कर रही थी।

chat bot
आपका साथी