भूमि विवाद में मारपीट, 3 घायल

By Edited By: Publish:Wed, 30 Jul 2014 07:47 PM (IST) Updated:Wed, 30 Jul 2014 07:47 PM (IST)
भूमि विवाद में मारपीट, 3 घायल

रामगढ़वा, संवाद सहयोगी : थाना क्षेत्र के आमोदेई गांव में बुधवार की सुबह भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई, जिसमें तीन लोग घायल हो गये। इस घटना के बाद ग्रामीणों ने एक घंटे तक एनएच को जाम रखा। इसकी पुष्टि करते हुए थानाध्यक्ष कुमार रोशन ने बताया कि शेख मजीद व श्रीलाल साह के बीच मारपीट हुई, जिसमें एक पक्ष के शेख मजीद, शेख वजीर व शेख मुतुर्जा गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए मोतिहारी रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही एसआई नागेन्द्र सिंह ने सशस्त्र बल के साथ पहुंचकर लोगों को शांत कराया और जाम को हटवाया। संवाद प्रेषण तक प्राथमिकी की प्रक्रिया चल रही थी।

chat bot
आपका साथी