ससुरालवालों की प्रताड़ना से तंग महिला ने की खुदकुशी

बिरौल थाने के बुआरी गांव में शनिवार की सुबह मायके आई एक विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 18 Mar 2018 01:14 AM (IST) Updated:Sun, 18 Mar 2018 01:14 AM (IST)
ससुरालवालों की प्रताड़ना से तंग महिला ने की खुदकुशी
ससुरालवालों की प्रताड़ना से तंग महिला ने की खुदकुशी

दरभंगा। बिरौल थाने के बुआरी गांव में शनिवार की सुबह मायके आई एक विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। दहेज प्रताड़ना की शिकार महिला दो दिन पहले ससुराल से मायके आई थी । बताया जाता है कि ससुराल वालों की प्रताड़ना से तंग आकर उसने खुदकुशी कर ली। महिला की शादी 7 वर्ष पूर्व बहेड़ा थाने के बेलौन निवासी नंद कुमार झा के पुत्र मुकेश कुमार झा से शादी ¨हदू रीतिरिवाज के अनुसार हुई थी। उसे दो पुत्र है। मृत महिला की शिनाख्त बुआरी गांव के परमेश्वर चौधरी की 30 वर्षीया पुत्री लूटन कुमारी के रूप में हुई है।मृतक के परिजन ने बताया कि शुक्रवार की आधी रात में दुधमुहे बच्चे की रोने की आवाज आ रही थी। बच्चे की रोने की आवाज सुन बगल में सो रहे पांच वर्षीय बड़े पुत्र उठ कर देखा सामने इसकी मां फंदे से झूल रही है।दोनों बच्चों के रोने की आवाज सुन मृतका की मां ने घर के दरवाजे को तोडा तो बेटी को मृत पाई। घटना की सूचना पुलिस को दी गई।थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका की मां प्रमिला देवी ने बिरौल थाने में उसके पति,ससुर,सास व देवर सहित 5 लोगो के विरुद्ध कांड संख्या 70/18 दर्ज कराया है।

chat bot
आपका साथी