राज्यस्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में केवटी के विवेक ने लहराया परचम

केवटी प्रखंड के बनवाड़ी गांव निवासी राजदीप यादव के पुत्र विवेक कुमार ने अंडर 19 के बिहार राज्य अंतर जिला विद्यालय कुश्ती प्रतियोगिता के 57 किलो वर्ग में राज्य स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 21 Oct 2019 01:36 AM (IST) Updated:Mon, 21 Oct 2019 06:17 AM (IST)
राज्यस्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में केवटी के विवेक ने लहराया परचम
राज्यस्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में केवटी के विवेक ने लहराया परचम

दरभंगा। केवटी प्रखंड के बनवाड़ी गांव निवासी राजदीप यादव के पुत्र विवेक कुमार ने अंडर 19 के बिहार राज्य अंतर जिला विद्यालय कुश्ती प्रतियोगिता के 57 किलो वर्ग में राज्य स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं, गांव के रामपुकार यादव के पुत्र हितेश कुमार ने 70 किग्रा भार में तृतीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय सहित जिला का नाम रौशन किया है। विवेक एवं हितेश दोनों ही प्लस टू रामजुलूम उच्च विद्यालय के छात्र है। 14 से 16 अक्टूबर तक किशनगंज में कला, संस्कृति एवं युवा विभाग की ओर से आयोजित राज्यस्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में दोनों ने परचम लहराया है। दोनों ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता सहित प्राचार्य मो. इफ्तेखार अकबर तथा शारीरिक शिक्षक दिलीप कुमार मिश्र को दिया है। इधर, इनकी कामयाबी से दोनों के घर जश्न का माहौल है। प्राचार्य मो. इफ्तेखार अकबर की अध्यक्षता में समारोह आयोजित कर दोनों विजेता छात्र को सम्मानित कर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई। मौके पर शारीरिक शिक्षक दिलीप कुमार मिश्र, सहायक शिक्षक राजेश पंडित, सुनील कुमार, गंगा नारायण यादव सहित विद्यालय के सभी शिक्षक व कर्मी मौजूद थे। वहीं, दूसरी ओर विधायक सह विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष डॉ. फराज फातमी ने भी दोनों की कामयाबी पर खुशी जाहिर करते बधाई दी है।

---------------

chat bot
आपका साथी