त्रिपुरा विजयी एवं सतना व रांची विवि को मिला वॉक ओवर

लनामिविवि में आयोजित ईस्ट जोन पुरुष कबड्डी प्रतियोगिता में रविवार को उद्घाटन मैच खेला गया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 13 Nov 2017 01:01 AM (IST) Updated:Mon, 13 Nov 2017 01:01 AM (IST)
त्रिपुरा विजयी एवं सतना व रांची विवि को मिला वॉक ओवर
त्रिपुरा विजयी एवं सतना व रांची विवि को मिला वॉक ओवर

दरभंगा। लनामिविवि में आयोजित ईस्ट जोन पुरुष कबड्डी प्रतियोगिता में रविवार को उद्घाटन मैच में उत्कल, त्रिपुरा, कल्याणी, फकीर मोहन, कोलकाता, टीम भागलपुर और विश्व भारती विवि की टीम विजयी रही। जबकि रांची और एकेएस विवि सतना की टीम को वॉक ओवर मिला। नागेंद्र झा स्टेडियम में आयोजित प्रतियोगिता में उत्कल विवि ने विवि ऑफ नार्थ बंगाल टीम को 60-19 प्वाइंट से हरा दिया। यह मैच एक तरफा हुआ। शुरू से अंत तक उत्कल विवि की टीम विरोधी पर भारी पड़ी। दूसरे मैच में त्रिपुरा विवि ने जाधवपुर विवि वेस्ट बंगाल की टीम को 58 - 34 प्वाइंट से हरा दिया। विवि ऑफ कल्याणी वेस्ट बंगाल ने एसएस विवि टीम वाराणसी को एक तरफा मैच में 87-10 से हरा दिया। फकीर मोहन विवि उड़ीसा ने बीएन मंडल को 54 -46 से, टीमएम भागलपुर विवि ने कालीकोटे विवि बेरहमपुर को 39- 18 से और कोलकाता विवि ने जीजी दास विवि बिलासपुर को 61- 16 से पराजित कर दिया। विश्व भारती विवि शांति निकेतन टीम ने सेंट्रल विवि झारखंड को 54 - 43 प्वाइंट से हराकर अगले चक्र में प्रवेश किया। इधर रांची विवि की टीम को एसओए भुवनेश्वर की टीम ने वॉक ओवर दिया। एकेएस विवि सतना को रविशा विवि कटक से वॉक ओवर मिला।

chat bot
आपका साथी