अधिकारों के लिए लड़ाई लड़ने की है जरुरत : मंत्री

संविधान में मिले अधिकारों के लिए लड़ाई लड़ने की आवश्यकता है। दलितों वर्गों को अपने अधिकारों के लिए संघर्ष ही उसका सबसे अचूक शस्त्र है। हमें अपने बच्चों को शिक्षित करना हमारा दैनिक कर्तव्य है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 11 Dec 2019 02:02 AM (IST) Updated:Wed, 11 Dec 2019 06:10 AM (IST)
अधिकारों के लिए लड़ाई लड़ने की है जरुरत : मंत्री
अधिकारों के लिए लड़ाई लड़ने की है जरुरत : मंत्री

दरभंगा । संविधान में मिले अधिकारों के लिए लड़ाई लड़ने की आवश्यकता है। दलितों वर्गों को अपने अधिकारों के लिए संघर्ष ही उसका सबसे अचूक शस्त्र है। हमें अपने बच्चों को शिक्षित करना हमारा दैनिक कर्तव्य है। उक्त बातें मंगलवार को बेनीपुर स्थित बाबा नागार्जुन स्टेडियम में दलित चेतना मंच द्वारा आयोजित सम्मेलन को संबोधित करते हुए योजना व विकास मंत्री सह जिला के प्रभारी मंत्री महेश्वर हजारी ने कही। कहा कि संगठन को मजबूत करने से ही कामयाबी हासिल हो सकती है। संगठन अगर कमजोर रहेगा, तो बिखराब निश्चित हैं। कहा कि हमारे बच्चें शिक्षित रहेंगे, तो अपने आप सभी अधिकार प्राप्त होंगे। मंत्री ने कहा कि सरकार द्वारा कई योजनाएं चलाई जा रही है। लेकिन, जानकारी के अभाव में दलित वर्गों को योजनाओं का लाभ नहीं मिल पाता है। कहा कि हमारे ही बाबा भीमराव अंबेडकर है, जो उनको पूरे विश्व में लोग सम्मान करते हैं। वे भारत के संविधान निर्माता है। जाति, धर्म और भेदभाव से ऊपर उठकर अपना काम करें, जो दलितों को मदद करेगा उसके साथ चौबीसों घंटे खड़े रहेंगे। मंत्री ने कहा कि विकास पुरुष नीतीश कमार ने जो दलितों को आरक्षण दिया है, उसका लाभ समाज को मिल रहा है। कहा की नीतीश राज्य में दलितों का समुचित विकास हुआ है। केवल धैर्य रखने की जरूरत है। कार्यक्रम को प्रमोद पासवान, नारायण पासवान, शर्मा पासवान, रमणजी पासवान, महेंद्र पासवान, सत्यनारायण पासवान, राज कुमार पासवान सहित दर्जनों लोगों ने संबोधित किया। मंच संचालन अमोल पासवान ने किया, जबकि संयोजक प्रमोद पासवान ने धन्यवाद ज्ञापन किया। आगंतुक अतिथियों को पाग-चादर व फूल मालाओं से सम्मानित किया गया।

--------------

chat bot
आपका साथी