सिंहवाड़ा में प्रखंड मुख्यालय पर नौ बजे फहराएगा तिरंगा

सिंहवाड़ा में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पर सरकारी कार्यालय पर झंडोत्तोलन का समय निर्धारित किया गया है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 15 Aug 2020 12:32 AM (IST) Updated:Sat, 15 Aug 2020 06:12 AM (IST)
सिंहवाड़ा में प्रखंड मुख्यालय पर नौ बजे फहराएगा तिरंगा
सिंहवाड़ा में प्रखंड मुख्यालय पर नौ बजे फहराएगा तिरंगा

दरभंगा । सिंहवाड़ा में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पर सरकारी कार्यालय पर झंडोत्तोलन का समय निर्धारित किया गया है। प्रखंड विकास पदाधिकारी डॉ. शशि प्रकाश के अनुसार 9 बजे प्रखंड मुख्यालय झंडोत्तोलन किया जाएगा। वहीं, सिंहवाड़ा व सिमरी थाने में क्रमश: 9.20 व 10.10 बजे झंडा फहराया जाएगा। बाल विकास परियोजना कार्यालय में 9.30, स्वास्थ्य केंद्र पर 9.45 बजे, पशुपालन केंद्र में 9.50 बजे, बीआरसी भवन में 10 बजे ध्वजारोहण किया जाएगा।

------------

chat bot
आपका साथी