निर्णायकों पर उठे सवाल

पुरस्कार वितरण में अनियमितता का आरोप लगाते हुए कुछ खिलाडिय़ों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। बच्चों के साथ आए अभिभावकों भी पुरस्कार वितरण प्रक्रिया से असंतुष्ट थी।

By Edited By: Publish:Tue, 23 Aug 2016 11:15 PM (IST) Updated:Tue, 23 Aug 2016 11:15 PM (IST)
निर्णायकों पर उठे सवाल

दरभंगा। पुरस्कार वितरण में अनियमितता का आरोप लगाते हुए कुछ खिलाडिय़ों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। बच्चों के साथ आए अभिभावकों भी पुरस्कार वितरण प्रक्रिया से असंतुष्ट थी। शुभम सागर ने आरोप जड़ा कि खेल के बाद मुझे प्रथम स्थान मिला था मगर आज दूसरे स्थान वाले को मेडल दिया गया। सम्राट वर्जेश भी दिये गये पुरस्कार से संतुष्ट नहीं थे कहा कि शतरंज में मुझे दूसरा स्थान मिला था मगर पुरस्कार तीसरे स्थान वाले का दिया गया। कराटे के खिलाड़ी प्रवीण कुमार ने कहा कि आज मुझे गोल्ड मेडल मिलना था। मगर मुझे कोई मेडल नहीं दिया गया कराटा की खिलाडी अंबिकाएवं रूचि कुमारी ने कहा कि यहंा बिना खेले बच्चेां को मेडल से से उपकृत किया गया। कराटा, वुशु शतरंज एवं बैड¨मटन के खिलाडिय़ों ने प्रायोजकों पर भेदभाव बरतने का आरोप लगाया। खेल पदाधिकारी विजय कुमार पंडित से पुरस्कार में खेल के बारे में कहा कि निर्णायक समिति की सूची से पुरस्कार वितरण करया गया है।

chat bot
आपका साथी