संसद मार्च के लिए वामपंथी छात्र संगठन के कार्यकर्ता दिल्ली रवाना

वामपंथी छात्र संगठन एआइएसएफ, एसएफआइ द्वारा आयोजित 18 फरवरी को संसद मार्च में भाग लेने के लिए अहले सुबह बिहार संपर्क क्रांति से दर्जनों कार्यकर्ताओं का जत्था दिल्ली रवाना हुआ।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 18 Feb 2019 12:41 AM (IST) Updated:Mon, 18 Feb 2019 12:41 AM (IST)
संसद मार्च के लिए वामपंथी छात्र संगठन के कार्यकर्ता दिल्ली रवाना
संसद मार्च के लिए वामपंथी छात्र संगठन के कार्यकर्ता दिल्ली रवाना

दरभंगा। वामपंथी छात्र संगठन एआइएसएफ, एसएफआइ द्वारा आयोजित 18 फरवरी को संसद मार्च में भाग लेने के लिए अहले सुबह बिहार संपर्क क्रांति से दर्जनों कार्यकर्ताओं का जत्था दिल्ली रवाना हुआ। नेतृत्व एआइएसएफ के जिला सचिव शरद कुमार ¨सह, एसएफआइ प्रदेश सचिव मुकुल राज कर रहे थे। अजय भवन छात्रावास से केंद्र सरकार के खिलाफ नारा लगाते हुए जत्था दरभंगा जंक्शन पहुंचा। जत्था को रवाना करने के लिए जंक्शन पर एआइडीएसओ के प्रदेश उपाध्यक्ष लाल कुमार, एआइएसएफ के जिलाध्यक्ष शशिरंजन, छात्र नेता प्रभाकर ¨सह, अमन कुमार, सुमन कुमार आए। ज्ञात हो कि यह मार्च अशिक्षा, बेरोजगारी, केंद्र सरकार के छात्र-युवा विरोधी नीति सहित अन्य मांगों को लेकर है। मार्च में एआइएसएफ के लनामिविवि सचिव मृत्युंजय मृणाल, प्रदेश सह सचिव विकास झा, अमित कुमार ¨सह, रंजन कुमार यादव, शंकर कुमार यादव, विजय कुमार, शशि कुमार, अभिषेक लाल देव, एसएफआइ के अभिमन्यु धवन, रोहित धवन, आशुतोष ¨सह, राम राज, कृष्ण कुमार, चंदन पासवान, राजा कुमार आदि प्रमुख थे।

chat bot
आपका साथी