कांग्रेसियों ने याद किया पूर्व प्रधानमंत्री को

हायाघाट प्रखंड कांग्रेस नेताओं ने गुरुवार को प्राथमिक विद्यालय धीरोपट्टी में पार्टी के प्रखंड उपाध्यक्ष दुर्गानंद झा की अध्यक्षता में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती मनाई।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 21 Aug 2020 12:16 AM (IST) Updated:Fri, 21 Aug 2020 12:16 AM (IST)
कांग्रेसियों ने याद किया पूर्व प्रधानमंत्री को
कांग्रेसियों ने याद किया पूर्व प्रधानमंत्री को

दरभंगा । हायाघाट प्रखंड कांग्रेस नेताओं ने गुरुवार को प्राथमिक विद्यालय धीरोपट्टी में पार्टी के प्रखंड उपाध्यक्ष दुर्गानंद झा की अध्यक्षता में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती मनाई। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए उनके व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। साथ ही उनके प्रधानमंत्री कार्यकाल में दूरसंचार, ग्रामीण विकास समेत अन्य योजनाओं में तीव्र गति से हुई विकासात्मक कार्यों की सराहना की। बाद में बच्चों के बीच बिस्किट व अन्य सामग्री का वितरण किया गया। मौके पर पार्टी के वरीय नेता प्रतिमा सिंह, जिला उपाध्यक्ष रामपुकार चौधरी, गणेश चौधरी, मनोज चौधरी, मो चांद, सीताकांत चौधरी, तिरुपति चौधरी, सुरेश लालदेव, चन्देश्वर कामत, सौरभ मिश्र, जगदीश राम, राशिद परवेज, मो मालिक आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी