वार्ता बाद तीसरे दिन खत्म हुआ आंदोलन

हायाघाट में भाकपा माले की ओर से प्रखंड सह अंचल कार्यालय पर अनिश्चितकालीन घेरा डालो-डेरा डालो आंदोलन के तीसरे दिन शुक्रवार को आंदोलनकारी उग्र हो उठे।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 03 Nov 2018 12:55 AM (IST) Updated:Sat, 03 Nov 2018 12:55 AM (IST)
वार्ता बाद तीसरे दिन खत्म हुआ आंदोलन
वार्ता बाद तीसरे दिन खत्म हुआ आंदोलन

दरभंगा । हायाघाट में भाकपा माले की ओर से प्रखंड सह अंचल कार्यालय पर अनिश्चितकालीन घेरा डालो-डेरा डालो आंदोलन के तीसरे दिन शुक्रवार को आंदोलनकारी उग्र हो उठे। प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए सुबह आठ बजे से अंचल सह प्रखंड कार्यालय के मुख्य गेट में तालाबंदी कर गेट के समक्ष धरना पर बैठ गए। प्रभारी सीओ विमल कुमार कर्ण समेत अंचल व प्रखण्डकर्मियों को आंदोलनकारियों ने मुख्य गेट के अंदर प्रवेश नहीं करने दिया। 12 बजे के करीब प्रखंड मुख्यालय पहुंचे बीडीओ राकेश कुमार ने आंदोलनकारियों को समझा-बुझाकर शांत कर मुख्य गेट का ताला खुलवाया। तब जाकर अंचल व प्रखंड के सभी कर्मी अपने-अपने कार्यालय में प्रवेश कर सके। इसके बाद बीडीओ ने आंदोलनकारियों को वार्ता के लिए बुलाया। भाकपा माले जिला कमिटी के सदस्य सह खेग्रामस जिलाध्यक्ष जंगी यादव, प्रखंड सचिव विश्वनाथ पासवान, संतोष यादव आदि को बीडीओ ने नौ सूत्री मांगों पर सकारात्मक आश्वासन दिया। इसके बाद आंदोलन समाप्त हुआ। वार्ता में सीओ विमल कुमार कर्ण, बीएओ कमरे आलम भी मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी