बंद को ले कांग्रेस-राजद ने की संयुक्त बैठक

बेनीप़र के आशापुर स्थिति कोशी आइबी परिसर में पेट्रोल एवं डीजल की मूल्य वृद्धि के खिलाफ 10 सितंबर को भारत बंद को सफल बनाने के लिए कांग्रेस एवं राजद कार्यकर्ताओं ने संयुक्त बैठक हुई।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 10 Sep 2018 01:44 AM (IST) Updated:Mon, 10 Sep 2018 01:44 AM (IST)
बंद को ले कांग्रेस-राजद ने की संयुक्त बैठक
बंद को ले कांग्रेस-राजद ने की संयुक्त बैठक

दरभंगा। बेनीप़र के आशापुर स्थिति कोशी आइबी परिसर में पेट्रोल एवं डीजल की मूल्य वृद्धि के खिलाफ 10 सितंबर को भारत बंद को सफल बनाने के लिए कांग्रेस एवं राजद कार्यकर्ताओं ने संयुक्त बैठक हुई। अध्यक्षता राजद के प्रखंड अध्यक्ष बैजू यादव एंव कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष शिव कुमार ठाकुर ने की। सर्वसम्मति से दोनों दलों के नेताओं ने सोमवार को बेनीपुर में चक्का जाम करने का निर्णय लिया। बैठक को राजद के प्रदेश महासचिव जफर इमाम, गजेन्द्र झा गज्जू,

रमेश ठाकुर, हैदर अली खां, मनोज मंडल, राम स्वरूप ठाकुर, रवींद्र झा, मो. शब्बीर, हीरा यादव, विद्यानंद, राजा अहमद खां,जीवानंद झा, मुरारी झा, अर्जुन पासवान, माधव सदा, सुजीत कमती, देवकीनंदन, मो. ग्यासुद्दीन आदि ने संबोधित किया।

chat bot
आपका साथी