अकलियतों के उत्थान को मुख्यमंत्री ने चलाई हैं कई योजनाएं

हायाघाट से जदयू के विधायक अमरनाथ गामी ने कहा है कि वर्ष 2005 से पूर्व कोई भी सरकार अकलियत समुदाय के उत्थान के लिए काम नहीं करती थी।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 10 Nov 2018 12:31 AM (IST) Updated:Sat, 10 Nov 2018 12:31 AM (IST)
अकलियतों के उत्थान को मुख्यमंत्री ने चलाई हैं कई योजनाएं
अकलियतों के उत्थान को मुख्यमंत्री ने चलाई हैं कई योजनाएं

दरभंगा। हायाघाट से जदयू के विधायक अमरनाथ गामी ने कहा है कि वर्ष 2005 से पूर्व कोई भी सरकार अकलियत समुदाय के उत्थान के लिए काम नहीं करती थी। लेकिन जब से बिहार की गद्दी पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आए हैं उन्होंने इस समुदाय के उत्थान के लिए सैकड़ों योजनाएं चलाई हैं। इससे यह समुदाय विकास की मुख्यधारा में शामिल होने लगा है ।मुख्यमंत्री की योजना को घर-घर पहुंचाने के लिए 15 नवंबर को किला घाट के मदरसा मैदान कार्यकर्ता सम्मेलन होगा। 26 नवंबर को महिला समागम होगा। इसमें बताया जाएगा कि मुख्यमंत्री ने इस समुदाय तथा महिलाओं के उत्थान के लिए कितने अधिक प्रयास किए। वे शुक्रवार को किलाघाट स्थित सुशीला विवाह भवन में जिला जदयू की बैठक को संबोधित कर रहे थे।अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सुनील भारती ने की। बताया कि 15 नवंबर को सम्मेलन में प्रदेश उपाध्यक्ष प्रो. यूनुस हकीम, विधायक सरफुद्दीन, मौलाना उमर नूरानी आदि भाग लेंगे। बैठक को जिला संगठन प्रभारी विपिन कुमार ¨सह, जिला प्रवक्ता एजाज अख्तर खान रूमी, नगर अध्यक्ष दीदार हुसैन चांद, विनय कुमार चौधरी, रामप्रवेश पासवान, एहसान उल हक, हाफिज अबू सहमा, शंभूनाथ चौधरी, राजेंद्र राम, इस्मत जहां, अंजुला शर्मा, शशि चंद पटेल, रामनरेश भगत, कैलाश ठाकुर, मिथिलेश राय आदि ने भी संबोधित किया। उधर बहादुरपुर में युवा जदयू अध्यक्ष आकाश कुमार पासवान की अध्यक्षता में बैठक की गई। जिसमें युवा जिलाध्यक्ष मंजूर आलम ने कहा कि पार्टी के निर्देश पर आयोजित किया जाने वाला अल्पसंख्यक सम्मेलन तथा महिला समागम में बहुत बड़ी भीड़ जुटेगी। बैठक को मोहम्मद शेर अली, शेखर झा, जितेंद्र ¨सह, उमेश लाल देव, विजय पासवान आदि ने भी संबोधित किया।

chat bot
आपका साथी