महागठबंधन सिर्फ मोदी को हटाने के लिए चुनावी मैदान में : नित्यानंद राय

सदर प्रखंड के गौसाघाट स्थित समता उच्च विद्यालय मैदान में शनिवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नित्यानंद राय ने विजय संकल्प सभा को संबोधित कर देशहित में मतदान करने की अपील की।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 21 Apr 2019 12:41 AM (IST) Updated:Sun, 21 Apr 2019 06:27 AM (IST)
महागठबंधन सिर्फ मोदी को हटाने के लिए चुनावी मैदान में : नित्यानंद राय
महागठबंधन सिर्फ मोदी को हटाने के लिए चुनावी मैदान में : नित्यानंद राय

दरभंगा। सदर प्रखंड के गौसाघाट स्थित समता उच्च विद्यालय मैदान में शनिवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नित्यानंद राय ने विजय संकल्प सभा को संबोधित कर देशहित में मतदान करने की अपील की। कहा कि एनडीए इस बार लोकसभा चुनाव राष्ट्रवाद और विकास के मुद्दे पर लड़ रहा है। जबकि महागठबंधन सिर्फ मोदी को हटाने के लिए चुनावी मैदान में है। बिहार और देश की जनता प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर भरोसा रखकर वोट करेगी। विपक्ष के लोग सिर्फ प्रधानमंत्री को गाली देने का काम कर रहे हैं। लेकिन देश की जनता कांग्रेस के इस चरित्र को अच्छी तरह से जानती है। वर्ष 2014 से भी बुरी हार कांग्रेस की होगी। सभा को सम्बोधित करते हुए पूर्व केन्द्रीय मंत्री सह मधुबनी सासंद हुकुमदेव नारायण यादव ने कहा की गरीब, पिछड़ा परिवार का बेटा भारत का प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज गरीबों के लिए काम कर रहे हैं तो विपक्ष को रास नही आ रहा है। कांग्रेस के लोग गरीबी से लड़ने की वजाय मोदी को सिर्फ गाली देने का काम कर रहे हैं। आजादी के 70 साल बाद गरीबों की चिता करने वाला पहला प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी हैं। सभा में एनडीए प्रत्याशी गोपालजी ठाकुर सहित कई नेताओं ने संबोधित किया।

---------------

प्रधानमंत्री के कार्यक्रम की तैयारी का लिया जायजा :

जासं, दरभंगा : पीएम नरेंद्र मोदी की 25 अप्रैल को प्रस्तावित चुनावी सभा की तैयारी का भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नित्यानंद राय ने शनिवार को राज मैदान का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने पीएम की सभा को ऐतिहासिक बनाने के लिए एनडीए कार्यकर्ताओं से आह्वान किया। उन्होंने आम जनता से अपील करते हुए कहा कि हजारों की संख्या पहुंचकर पीएम मोदी की भाषण सुने ।

chat bot
आपका साथी