भागवत ज्ञान यज्ञ पर निकली कलश यात्रा

बिरौल की उछटी पंचायत के खानपुर गांव में श्रीमद भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ के मौके पर 108 कन्याओं ने कलश शोभायात्रा निकाली।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 15 Nov 2018 11:50 PM (IST) Updated:Thu, 15 Nov 2018 11:50 PM (IST)
भागवत ज्ञान यज्ञ पर निकली कलश यात्रा
भागवत ज्ञान यज्ञ पर निकली कलश यात्रा

दरभंगा । बिरौल की उछटी पंचायत के खानपुर गांव में श्रीमद भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ के मौके पर 108 कन्याओं ने कलश शोभायात्रा निकाली। कलश शोभा यात्रा खानपुर यज्ञ स्थल से रजवा, हनुमाननगर,बिरौल रामनगर दुर्गा स्थान तालाब में जल भर कर रामनगर दुर्गा स्थान, खोरागाछी, कोठीपुल से होते हुए पुन: खानपुर पहुंचकर कथा स्थल पर कलश स्थापित किया गया। मुख्य कथावाचक युवा व्यास गजेन्द्र शास्त्री जी महाराज द्वारा कथा सुनाई जाएगी। मौके पर टुनटुन चौधरी, राजकुमार, उदय चन्द्र चौधरी सहित समस्त ग्रामीण सक्रिय रहे।

chat bot
आपका साथी