कुंवारी कन्याओं ने निकाली कलश शोभा यात्रा

केवटी में श्री-श्री 108 गणेश पूजा समिति दूधिया एवं खपरपुरा के तत्वावधान में रामजानकी मंदिर नवकी पोखर पर आयोजित दस दिवसीय गणपति महोत्सव के सातवें दिन बुधवार को भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 20 Sep 2018 01:16 AM (IST) Updated:Thu, 20 Sep 2018 01:16 AM (IST)
कुंवारी कन्याओं ने निकाली कलश शोभा यात्रा
कुंवारी कन्याओं ने निकाली कलश शोभा यात्रा

दरभंगा। केवटी में श्री-श्री 108 गणेश पूजा समिति दूधिया एवं खपरपुरा के तत्वावधान में रामजानकी मंदिर नवकी पोखर पर आयोजित दस दिवसीय गणपति महोत्सव के सातवें दिन बुधवार को भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा पूजा स्थल से निकाली गई। लदारी से आए पंडित परमानंद झा के पूजा-अर्चना के बाद रंगबिरंगे परिधानों में सजी 151 कुंवारी कन्याएं जब गाजे-बाजे के साथ माथे पर कलश लेकर निकली तो गणपति बप्पा मोरया के जयघोष से संपूर्ण वातावरण भक्तिमय हो गया। कन्याएं दूधिया, खपरपुरा आदि गांव का भ्रमण करते हुए खपरपुरा गांव स्थित महावीर मंदिर तथा ब्रहमस्थान की परिक्रमा की। बाद में वहां से चलकर नवकी पोखर से जल लेकर पूजा स्थल पर पहुंची, जहां अन्य देवी- देवताओं के आह्वान के साथ वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच पूजा-अर्चना के बाद कलश स्थापित किया। इसके बाद भक्तों के लिए गणपति बप्पा की प्रतिमा को दर्शन व पूजा अर्चना के लिए खोल दिया गया। पट खुलते ही भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। पूजा समिति के अध्यक्ष उमेश प्रसाद, सचिव अशोक कुमार ठाकुर के अलावा देवेन्द्र कुमार यादव, कमलेश कुमार यादव, राकेश कुमार यादव, बद्री नारायण यादव, संजीत कुमार यादव, जयप्रकाश यादव, केवल यादव, गणेश यादव, सरोज कुमार यादव, विनोद यादव, सुनील कुमार यादव तथा दिलीप यादव सहित समिति के सभी पदाधिकारी व सदस्य के अलावा दोनों गांव के ग्रामीण शोभा यात्रा के साथ चल रहे थे। विधि व्यवस्था को लेकर केवटी थाने की पुलिस काफी चौकस दिखी।

chat bot
आपका साथी