बेहोश महिला की मदद कर लॉकडाउन में फंसे युवक ने दिखाई मानवता

दरभंगा। लहेरियासराय थाना क्षेत्र के एमएल एकेडमी स्कूल के पास एक महिला बीच सड़क पर बेहोश पड़ी थी। उसे आते-जाते कई लोगों ने देखा। लेकिन कोरोना के डर से किसी ने भी उसकी मदद नहीं की।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 10 Apr 2020 11:44 PM (IST) Updated:Sat, 11 Apr 2020 06:12 AM (IST)
बेहोश महिला की मदद कर लॉकडाउन में फंसे युवक ने दिखाई मानवता
बेहोश महिला की मदद कर लॉकडाउन में फंसे युवक ने दिखाई मानवता

दरभंगा। लहेरियासराय थाना क्षेत्र के एमएल एकेडमी स्कूल के पास एक महिला बीच सड़क पर बेहोश पड़ी थी। उसे आते-जाते कई लोगों ने देखा। लेकिन, कोरोना के डर से किसी ने भी उसकी मदद नहीं की। इस बीच अचानक एक युवक मदद करने के लिए दौड़ पड़ा। महिला को गोद में उठाकर सड़क के किनारे ले गया और उसके चेहरा पर पानी डालकर उसे होश में लाने की कोशिश करने लगा। इस बीच उसने आते-जाते लोगों से मदद की गुहार भी लगाई। मानवता भी कोई चीज होती है, यह कह कई लोगों को उसने रूकने के लिए विवश कर दिया। इसके बाद महिला की मदद को कई लोग शामिल हो गए। कोई उसे अस्पताल पहुंचाने की बात करने लगा तो कोई पुलिस को बुलाने की। लेकिन, महिला के करीब जाने के लिए कोई तैयार नहीं था। लेकिन, सबसे पहले मदद करने के लिए आगे आने वाले रंजीत महतो काफी बैचेन थे। दरअसल, वे समस्तीपुर जिले के रहने वाले हैं। जो लॉकडाउन के कारण दरभंगा में फंस गए हैं। कभी वह रूमाल से महिला को हवा दे रहा थे तो कभी पानी से उसका चेहरा पोछ रहो थे। भगवान का शुक्र था कि कुछ देर में महिला को होश आ गया। उसने अपना नाम पूनम देवी बताया। अपने को डरहार के मुशहरी टोला निवासी मिथिलेश सदा की पत्नी बताया। इसके बाद उसके पति को सूचना दी गई। बताया गया पूनम बेंता स्थित एक नर्सिंग होम में बतौर सफाई कर्मी है। रात से खाना नहीं खाने के कारण वह बीच रास्ते में बेहोश हो गई। यह सुनकर लोगों ने महिला को नाश्ता कराया। इसके बाद महिला अपने पति के साथ घर चली गई।

chat bot
आपका साथी