कमला-बलान नदी में आई बाढ़ से दस गांवों की स्थिति खराब

दरभंगा । कमला-बलान नदी में आई बाढ़ से घनश्यामपुर प्रखंड के लगभग 10 गांवों की स्थिति खराब है

By JagranEdited By: Publish:Sat, 12 Sep 2020 12:33 AM (IST) Updated:Sat, 12 Sep 2020 12:33 AM (IST)
कमला-बलान नदी में आई बाढ़ से दस गांवों की स्थिति खराब
कमला-बलान नदी में आई बाढ़ से दस गांवों की स्थिति खराब

दरभंगा । कमला-बलान नदी में आई बाढ़ से घनश्यामपुर प्रखंड के लगभग 10 गांवों की स्थिति खराब है। दोनों तटबंध के बीच बसे बाउर, नवटोलिया, गिदराही, बैजनाथपुर, कनकी मुसहरी, कैथाही, भरसाहा, लगमा मुसहरी आदि गांव के कई घरों में बाढ का पानी प्रवेश कर गया है। जिससे दर्जनों परिवार उंचे स्थानों पर रहने को विवश हो गए हैं। बाढ़ प्रभावित गांवों की सभी सड़कें पानी से डूबी हुई हैं। मध्य विद्यालय बाउर कन्या, मध्य विद्यालय रसियारी, प्राथमिक विद्यालय नवटोलिया, प्राथमिक विद्यालय कनकी मुसहरी, प्राथमिक विद्यालय जमरीडीह टोल आदि में पानी प्रवेश कर गया है। बाउर-घनश्यामपुर प्रधानमंत्री ग्राम्य सड़क पर चार से पांच फीट तक पानी बह रहा है। खेत-खलिहान डूबने, घर आंगन में पानी प्रवेश् करने, चापाकल, शौचालय डूबने से पशुचारा, इंधन, पेयजल आदि की समस्या उत्पन्न हो गई है। इस बीच सीओ दीनानाथ कुमार तथा थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार झा ने बाढ़ ग्रस्त क्षेत्र का जायजा लिया। सीओ ने बताया कि पानी घट रहा है। 21 सरकारी नाव का परिचालन किया जा रहा है। जबकि बाढ़ प्रमंडल झंझारपुर टू के जेई अश्वनी कुमार ठाकुर ने बताया कि पानी झंझारपुर में लाल निशान से 1.20 मीटर उपर बह रहा है। उन्होंने स्थिति को पूरी तरह नियंत्रण में बताया है।

chat bot
आपका साथी