जर्जर अस्पताल की छत से गिरा प्लास्टर

जाले प्रखंड क्षेत्र के बीमारों लोगों को चिकित्सीय सुविधा देने वाला जाले रेफरल अस्पताल आज खुद बीमार है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 04 Nov 2018 01:22 AM (IST) Updated:Sun, 04 Nov 2018 01:22 AM (IST)
जर्जर अस्पताल की छत से गिरा प्लास्टर
जर्जर अस्पताल की छत से गिरा प्लास्टर

दरभंगा । जाले प्रखंड क्षेत्र के बीमारों लोगों को चिकित्सीय सुविधा देने वाला जाले रेफरल अस्पताल आज खुद बीमार है। अस्पताल भवन छत का टुकड़ा इलाज कराने आए लोगों पर गिर रहा है। शुक्रवार को न्यू वर्ण केयर बेबी यूनिट के छत का बड़ा टुकड़ा फिर गिरा। संयोग उस समय उस यूनिट में कोई नवजात शिशु नही था। टुकड़ा गिरने की आवाज से अफरा-तफरी मच गई। इधर, जेनरल वार्ड के एक कोना के छत का टुकड़ा के साथ सीढ़ी की छज्जी भी टूट कर गिरी। इसके कारण किसी भी वक्त हो बड़ा हादसा हो सकता है।

chat bot
आपका साथी