देश के समुचित विकास के लिए मतदान जरूरी

देश के समुचित विकास के लिए मजबूत लोकतंत्र जरूरी है। इसके लिए हर नागरिक को लोकतंत्र के महापर्व में अपने मत का प्रयोग करना चाहिए यह बेहद जरूरी है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 05 Apr 2019 01:54 AM (IST) Updated:Fri, 05 Apr 2019 01:54 AM (IST)
देश के समुचित विकास के लिए मतदान जरूरी
देश के समुचित विकास के लिए मतदान जरूरी

दरभंगा । देश के समुचित विकास के लिए मजबूत लोकतंत्र जरूरी है। इसके लिए हर नागरिक को लोकतंत्र के महापर्व में अपने मत का प्रयोग करना चाहिए, यह बेहद जरूरी है। यह अवसर हमें पांच साल में एक बार मिलता है ताकि हम अपनी पसंद के जनप्रतिनिधि का चुनाव कर सके, जो क्षेत्र की समस्याओं पर सदन में आवाज बुलंद कर सके। लोकतंत्र में हर एक वोट का महत्व होता है। अक्सर लोग यह सोचते हैं कि एक मेरे वोट नहीं देने से क्या होगा। इस सोच से निकलने की जरूरत है। जिम्मेदार नागरिक बन इस महापर्व में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करना होगा। मतों का प्रतिशत जितना बढ़ेगा लोकतंत्र उतना ही मजबूत होगा। मधुबनी लोकसभा क्षेत्र में 6 मई को मतदान होना है। सभी मतदाताओं को अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए बूथ तक जाना चाहिए।

--डॉ. पीसी मिश्रा, फिजिसियन।

chat bot
आपका साथी