विकास पथ पर बढ़ रहा विवि, हो रहे नए प्रयास : प्रो. सर्व नारायण

दरभंगा। विश्वविद्यालय निरंतर विकास के पथ पर अग्रसर है। इसके लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 28 Nov 2019 11:57 PM (IST) Updated:Thu, 28 Nov 2019 11:57 PM (IST)
विकास पथ पर बढ़ रहा विवि, हो रहे नए प्रयास : प्रो. सर्व नारायण
विकास पथ पर बढ़ रहा विवि, हो रहे नए प्रयास : प्रो. सर्व नारायण

दरभंगा। विश्वविद्यालय निरंतर विकास के पथ पर अग्रसर है। इसके लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। दीक्षा समारोह में विश्वविद्यालय का प्रगति प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विवि के कुलपति प्रो. सर्व नारायण झा ने बताया कि शैक्षणिक सत्र को नियमित कर लिया गया है। वर्ष 2019 की डिग्री समारोह में बांटी जा रही है। राजभवन व यूजीसी के निर्देशानुसार स्नातकोत्तर स्तर पर सीबीसीएस को सत्र 2018-19 से लागू कर दिया गया है। छात्रों के लिए छात्रवृत्ति की योजनाएं चलायी जा रही हैं। नए सत्र में छात्र संघ चुनाव विवि में संपन्न हो चुके हैं। स्नातकोत्तर विभागों व अंगीभूत कॉलेजों में शिक्षकों की कमी को देखते हुए राज्य सरकार के निर्देश पर शिक्षकों की नियुक्ति की गई है। विश्वविद्यालय में होने वाले व्याख्यानों को यू-ट्यूब पर अपलोड करने की परंपरा शुरू की गई है। स्वयम योजना के तहत ई-पाठशाला शुरू हो चुकी है। विश्वविद्यालय में शास्त्रार्थ की परंपरा को पुनर्जीवित किया गया है। संस्कृत में बोलचाल को बढ़ावा देने के लिए संस्कृत संभाषण कार्यक्रम चलाया जा रहा है। छात्रों, शिक्षकों व कर्मियों के लिए कंप्यूटर प्रशिक्षण कार्यक्रम लाए गए हैं। शिक्षक-कर्मियों के लंबित प्रोन्नति, सेवा नियमितिकरण का निराकरण तेजी से हो रहा है। सेवांत लाभ को अपडेट कर लिया गया है। न्यासयोग व तनाव प्रबंधन, कर्मकांड, कुंडली निर्माण, सीसीए कोर्स शुरू हो चुके हैं। कई नए कोर्स लाने की योजना है। छात्रों के प्रमाणपत्र नैड पर अपलोड हो रहे हैं। कुलपति ने प्रतिवेदन के क्रम में विश्वविद्यालय की कई अन्य उपलब्धियों पर भी प्रकाश डाला।

chat bot
आपका साथी