बस संचालकों को अब भी यात्रियों का इंतजार

दरभंगा। जिले में बस संचालकों को अब भी यात्रियों का इंतजार है। यात्रियों की कमी के कारण अब भी बसों का संचालन घाटों में हो रहा है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 07 Jul 2020 01:17 AM (IST) Updated:Tue, 07 Jul 2020 01:17 AM (IST)
बस संचालकों को अब भी यात्रियों का इंतजार
बस संचालकों को अब भी यात्रियों का इंतजार

दरभंगा। जिले में बस संचालकों को अब भी यात्रियों का इंतजार है। यात्रियों की कमी के कारण अब भी बसों का संचालन घाटों में हो रहा है। यात्रियों की कमी के कारण जिले में प्राइवेट बसों का संचालन न के बराबर हो रहा है। केवल ग्रामीण इलाकों में प्राइवेट बसों का संचालन हो रहा है। शहर में जो भी सरकारी बसों का संचालन किया जा रहा है, यात्रियों की कमी के कारण घंटों बाद बस की सीट भरती है। इसके कारण यात्रियों को घंटों बस खुलने का इंतजार करना पड़ता है। दरभंगा जिला प्रतिष्ठान के अधीक्षक रामबालक यादव ने बताया कि जिले में अभी 17 से 18 सरकारी बसों का संचालन हो रहा है। ये सरकारी बसें दरभंगा से कुशेश्वरस्थान, पटना, सहरसा, मुजफ्फरपुर के लिए खुलती है। सबसे ज्यादा बसें दरभंगा से कुशेश्वरस्थान के लिए खुलती है। रामबालक ने कहा कि अभी 80 से 90 हजार के बीच राजस्व की प्राप्ती हो रही है। लॉकडाउन से पहले प्रतिदिन एक लाख 80 हजार से दो लाख रुयपे का राजस्व प्राप्त होता था। बसों का संचालन अभी भी घाटे का ही एक सौदा है। साथ ही रामबालक ने कहा कि धीरे-धीरे यात्रियों की रफ्तार पकड़ रही है। 15 दिनों के बाद सबकुछ समान हो जाएगा। बाहर जाने वाले यात्रियों की संख्या में काफी कमी है। जैसे ही बाहर जाने वाले यात्रियों की संख्या में बढ़ोत्तरी होगी, सबकुछ सही हो जाएगा। रामबालक यादव ने कहा कि बसों में बार-बार सैनिटाइज किया जाता है। सैनिटाइज करने के बाद ही बसों का संचालन किया जाता है। बसों में शारीरिक दूरी का पूरी तरह पालन किया जाता है।

----------------------

chat bot
आपका साथी