भाजपा भगाओ मोर्चा बिना लाल झंडा के संभव नहीं : माले

दरभंगा। भाजपा भगाओ-लोकतंत्र बचाओ, मोदी हटाओ देश बचाओ नारे के साथ भाकपा माले का 8 वां प्रखंड सम्मेलन

By JagranEdited By: Publish:Tue, 15 Jan 2019 11:13 PM (IST) Updated:Tue, 15 Jan 2019 11:13 PM (IST)
भाजपा भगाओ मोर्चा बिना लाल झंडा के संभव नहीं : माले
भाजपा भगाओ मोर्चा बिना लाल झंडा के संभव नहीं : माले

दरभंगा। भाजपा भगाओ-लोकतंत्र बचाओ, मोदी हटाओ देश बचाओ नारे के साथ भाकपा माले का 8 वां प्रखंड सम्मेलन रामचंद्र यादव सभागार, बालेश्वर पासवान नगर स्वास्थ्य उप केंद्र फेकला में हुआ। वक्ताओं ने कहा कि भाजपा को भगाने के लिए बिहार में बड़ी-बड़ी गठबंधन की बात हो रही है। लेकिन भाजपा भगाओ मोर्चा बिहार में बिना लाल झंडा के संभव नहीं है।

शुरुआत परमेश्वर पासवान ने झंडोत्तोलन कर अंतरराष्ट्रीय गान के बाद दिवंगत साथियों को दो मिनट की मौन श्रद्धांजलि देकर की गई। उद्घाटन सत्र की अध्यक्षता सात सदस्यीय अध्यक्ष मंडल जंगी यादव, गणेश महतो, हरि पासवान, विनोद ¨सह, सुनीता देवी, प्रवीण यादव, नंद लाल ठाकुर ने की। संचालन जंगी यादव ने किया।

सम्मेलन को माले जिला सचिव बैद्यनाथ यादव, वरिष्ठ नेता आरके सहनी, लक्ष्मी पासवान, नंदलाल ठाकुर, अभिषेक कुमार, आइसा जिलाध्यक्ष ¨प्रस राज, इनौस के जिला सचिव गजेंद्र नारायण शर्मा, हरि पासवान, प्रवीण यादव, शिवन यादव, अमित पासवान, उमेश प्रसाद साह, रामनारायण पासवान, दामोदर पासवान, किशुन पासवान, परमेश्वर पासवान, नंदन साह, नागेंद्र यादव, इनौस के बहादुरपुर प्रखंड के सचिव राजीव गिरी, आनंदी देवी आदि ने संबोधित किया।

chat bot
आपका साथी