धूमधाम से मना बिहार दिवस

सामुदायिक चिकित्सा केंद्र रनवे-केवटी के तत्वावधान में शुक्रवार को बिहार स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 23 Mar 2019 12:25 AM (IST) Updated:Sat, 23 Mar 2019 12:25 AM (IST)
धूमधाम से मना बिहार दिवस
धूमधाम से मना बिहार दिवस

दरभंगा । सामुदायिक चिकित्सा केंद्र रनवे-केवटी के तत्वावधान में शुक्रवार को बिहार स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। शुक्रवार की रात प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. निर्मल कुमार लाल की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में चिकित्सा पदाधिकारी व स्वास्थ्य कर्मियों ने अस्पताल परिसर में कैंडल जला क्षेत्र के लोगों को बिहार स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दी और सुख, समृद्धि व शान्ति की कामना की। डॉ. लाल ने स्वतंत्रता संग्राम में बिहार के अमूल्य योगदान की विस्तृत रूप से चर्चा की। कार्यक्रम में चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. विनोद कुमार लाल, मूल्यांकन एवं अनुश्रवण सहायक राजीव कुमार मिश्र, वैक्सीन कुरियर संघ के अध्यक्ष लक्ष्मण कुमार शाही सहित कई स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी