दीपावली पर्व पर जलाएंगे एक दीया शहीदों के नाम

दरभंगा। दीपावली की तैयारी शुरू हो गई है। इसके साथ ही लोगों ने इस बार शहीदों के नाम दीया जलाने का भी संकल्प ले रखा है। इस पुनीत अभियान में दैनिक जागरण भी लोगों के साथ है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 18 Oct 2019 12:26 AM (IST) Updated:Fri, 18 Oct 2019 12:26 AM (IST)
दीपावली पर्व पर जलाएंगे एक दीया शहीदों के नाम
दीपावली पर्व पर जलाएंगे एक दीया शहीदों के नाम

दरभंगा। दीपावली की तैयारी शुरू हो गई है। इसके साथ ही लोगों ने इस बार शहीदों के नाम दीया जलाने का भी संकल्प ले रखा है। इस पुनीत अभियान में दैनिक जागरण भी लोगों के साथ है। लोगों का मानना है कि जिन शहीदों की शहादत के बूते हम दीपावली का पर्व अपने घरों में अपनों के बीच मनाएंगे, उनके नाम तो दीया जलाना ही चाहिए। यह उनके प्रति श्रद्धांजलि के समान होगा।

------------

शहीदों के नाम दीया जलाना पूर्वजों के तर्पण के समान :

एक दीया शहीदों के नाम एक पुनित काम है। उन वीरों के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि भी है। दीपावली पर्व पर दीप जलाकर वह अपने आपको गौरवान्वित महसूस करेंगे। उनका यह संकल्प सिर्फ इस बार के दीपावली में ही नहीं बल्कि प्रत्येक दीपावली पर्व पर शहीदों के नाम एक दीया जलाएंगे। इस बार की दीपावली पर सर्जिकल स्ट्राइक समेत अन्य शहीदों के नाम दीप जलाकर उनका सिर गर्व से और भी ऊंचा हो जाएगा। यह काम तो अपने पूर्वजों को तर्पण करने के समान है। शहीदों के कारण ही देश के आम लोग सभी पर्व त्योहार आनंद से मनाते हैं।

- डॉ. विजेंद्र मिश्रा, सर्जन

------------------------

शहीदों के बलिदान से सुरक्षित है हमारी आजादी :

हम लोगों का यह कर्तव्य बनता है कि प्रत्येक पर्व में शहीदों को याद करें। इतना ही नहीं, शहीद सैनिक के परिवारों को भी सम्मान दें। शहीदों के परिजनों को अगर किसी भी तरह की जरूरत है तो उसके लिए सहयोग देना हम सबों का कर्तव्य बनता है। हमें अपने वीरों पर गर्व है। देश की सीमा की रक्षा के लिए वे अपनी जान की बाजी लगा देते हैं। मैं जीवन भर उन वीरों के लिए दीपावली पर दीया जलाऊंगा। ऐसे शहीदों को हमेशा श्रद्धापूर्वक स्मरण भी करेंगे। लोगों को अपने वीर शहीदों की शहादत को कभी नहीं भूलना चाहिए। हमारी आजादी उनके बलिदान से ही सुरक्षित है।

- सुशील जैन, सचिव, प्रमंडलीय वाणिज्य एवं उद्योग परिषद

chat bot
आपका साथी