मुंबई और सहारनपुर से पहुंचे 1871 प्रवासी कामगार

दरभंगा। लॉकडाउन के बीच जंक्शन पर श्रमिक स्पेशल ट्रेनों के पहुंचने का सिलसिला लगातार जारी है। बीते 14 दिनों में आंध्र प्रदेश केरल कोटा महाराष्ट्र पंजाब गुजरात कर्नाटक मुंबई से कुल 21 ट्रेनें पहुंच चुकी हैं।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 21 May 2020 12:01 AM (IST) Updated:Thu, 21 May 2020 06:08 AM (IST)
मुंबई और सहारनपुर से पहुंचे 1871 प्रवासी कामगार
मुंबई और सहारनपुर से पहुंचे 1871 प्रवासी कामगार

दरभंगा। लॉकडाउन के बीच जंक्शन पर श्रमिक स्पेशल ट्रेनों के पहुंचने का सिलसिला लगातार जारी है। बीते 14 दिनों में आंध्र प्रदेश, केरल, कोटा, महाराष्ट्र, पंजाब, गुजरात, कर्नाटक, मुंबई से कुल 21 ट्रेनें पहुंच चुकी हैं। बुधवार को महाराष्ट्र के मुंबई से खुली श्रमिक स्पेशल ट्रेन निर्धारित समय से 16 घंटे लेट पहुंची। इसमें 1526 प्रवासी कामगार सवार थे। वहीं, दूसरी ट्रेन उत्तर प्रदेश के सहारनपुर से पहुंची। उक्त ट्रेन से 345 प्रवासी कामगार पहुंचे। खबर लिखे जाने तक गुजरात के सूरत और आंध्र प्रदेश के नंबूर से चली एक-एक श्रमिक ट्रेन निर्धारित समय से लेट पहुंचने की सूचना है। नॉन एसी ट्रेन में प्रवासियों को गर्मी से परेशानी का सामना करना पड़ा। ट्रेन के सभी कोचेज नॉन एसी होने से सभी वर्ग के यात्री तेज धूप और उमस से बेहाल दिखे। जंक्शन पर उतरते ही सभी पानी और खाने की तलाश में लगे रहे। स्पेशल ट्रेन से दरभंगा सहित सूबे के अन्य जिलों के प्रवासियों के पहुंचने की सूचना है। प्रवासियों को ले जाने के लिए दरभंगा सहित अन्य जिलों की बसें जंक्शन के बाहर खड़ी थी। सभी बसों को नगर निगम के कर्मी सैनिटाइज कर रहे थे। सूरत से पहुंची स्पेशल ट्रेन में कामगार सहित छात्रों की बड़ी संख्या देखी गई। काफी गहमागहमी के बीच ट्रेन के पहुंचने के बाद प्रवासियों के चेहरे पर सुकून दिख रहा था। ट्रेन में सवार सभी प्रवासियों को रेलकर्मी, आरपीएफ, जीआरपी, जिला पुलिस, जिला प्रशासन की देखरेख में प्लेटफार्म नंबर एक पर एक-एक कर उतारा गया। कामगारों और छात्रों को प्लेटफार्म नंबर एक पर ही मेडिकल टीम के कर्मी स्क्रीनिग और रजिस्ट्रेशन कर रहे थे। मेडिकल टीम के सदस्य छात्रों को होम क्वारंटाइन की मोहर लगा रहे थे। जिला प्रशासन की टीम के सदस्य माइक से घोषणा कर यात्रियों से दूरी बनाने सहित अपने अपने कोचेज से एक-एक कर उतरने की अपील कर रहे थे। जिला प्रशासन की ओर से यात्रियों को पूरी, सब्जी, मिठाई के पैकेट और पानी की बोतल दी गई। मौके पर तैनात मेडिकल टीम के सदस्य सभी यात्रियों का बारी-बारी रजिस्ट्रेशन व स्क्रीनिग करते दिखे। इसके बाद सभी को बसों में बिठाकर अपने अपने जिले की ओर भेजा गया। पुलिस प्रशासन की टीम लोगों से शारीरिक दूरी बनाए रखने और शांतिपूर्वक जिला बार बसों में चढ़ने का दिशा-निर्देश दे रही थी।

chat bot
आपका साथी