पर्यावरण संरक्षण पर उत्तम विचार के लिए 18 पुरस्कृत

मनरेगा के तहत वन महोत्सव सह सघन पौधरोपण अभियान का आयोजन प्रखंड क्षेत्र के उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय राघोपुर ड्योढ़ी के प्रांगण में किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 09 Aug 2018 05:33 PM (IST) Updated:Thu, 09 Aug 2018 05:34 PM (IST)
पर्यावरण संरक्षण पर उत्तम विचार के लिए 18 पुरस्कृत
पर्यावरण संरक्षण पर उत्तम विचार के लिए 18 पुरस्कृत

दरभंगा। मनरेगा के तहत वन महोत्सव सह सघन पौधरोपण अभियान का आयोजन प्रखंड क्षेत्र के उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय राघोपुर ड्योढ़ी के प्रांगण में किया गया। पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए आयोजित वन महोत्सव कार्यक्रम को प्रखंड नोडल पदाधिकारी सह भू अर्जन पदाधिकारी उमाकांत पांडेय, बीडीओ मनोज कुमार राय, सीओ रवींद्र कुमार चौपाल, पीओ धर्मेन्द्र कुमार, बीईओ कृष्ण कुमार, जीविका के बीपीएम, छात्र, शिक्षक एवं जनप्रतिनिधियों ने भी संबोधित किया। सभी ने पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधरोपण के महत्व एवं मानव जीवन पर पड़ने वाले लाभ पर अपने विचार व्यक्त किए।इसके लिए कुल 18 छात्रों एवं शिक्षकों को मनरेगा की ओर से पुरस्कृत किया गया। जिसमें मनतआ सऊद को प्रथम, आदित्य राज को द्वितीय तथा जयंती कुमारी को तृतीय पुरस्कार के रूप में कप एवं शेष अन्य को प्रोत्साहन पुरस्कार के रूप में मेडल दिया गया। सभी ने कमला नदी पर दो सौ पौधे लगाए एवं इनकी सुरक्षा का संकल्प लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड प्रमुख पवन कुमार यादव ने की। संचालन प्रधानाध्यापक विनोद ठाकुर ने किया। मौके पर पंचायत के पूर्व मुखिया श्रवण कुमार नायक, मुखिया संघ के उपाध्यक्ष शंकर मिश्र, मुखिया कैलाश सहनी, अशोक साह, सुलतान अहमद, रजी आलम, बिजली पासवान आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी