अनाज की घटतौली से डीलर भी तबाह

दरभंगा। बेनीपुर में तीन माह का अनाज आवंटित करने लिए एसएफसी द्वारा रूपया जमा कराने के बाद एक माह का ख

By JagranEdited By: Publish:Tue, 28 Mar 2017 01:18 AM (IST) Updated:Tue, 28 Mar 2017 01:24 AM (IST)
अनाज की घटतौली से डीलर भी तबाह
अनाज की घटतौली से डीलर भी तबाह

दरभंगा। बेनीपुर में तीन माह का अनाज आवंटित करने लिए एसएफसी द्वारा रूपया जमा कराने के बाद एक माह का खाद्यान्न डीलरों को उपलब्ध करवाया जा रहा है। बताया जा रहा है डीलरों को समय पर अनाज उपलब्ध नहीं कराए जाने के कारण उन्हें उपभोक्ताओं के आक्रोश का सामना करना पड़ता है। कई डीलरों का कहना है कि बेनीपुर स्थित एसएफसी गोदाम से डीलरों को वजन करके खाद्यान्न से भरा बोरा का नहीं दिया जाता है। प्रति बोरा में 5 से 6 किलो अनाज कम दिया जाता है। डीलरों का कहना है कि उनके समक्ष समस्या ही समस्या रहती है जिसे देखनेवाला कोई नहीं है। दैनिक जागरण टीम ऑन द स्पॉट कार्यक्रम के तहत सोमवार को पांचवें दिन क्षेत्र के 15 हजार की आबादी वाले महिनाम गांव की 4 जनवितरण प्रणाली दुकानों का जायजा लिया गया।

11.30 बजे महिनाम गांव के अनुज्ञप्ति संख्या 05/88 के डीलर रामप्रकाश झा की दुकान खुली थी। डीलर दुकान पर मौजूद थे। उनका कहना था कि उनकी दुकान के अधीन 517 उपभोक्ता हैं। दिसम्बर का अनाज उपभोक्ताओं के बीच वितरण किया जा रहा है जबकि मार्च तक का केरोसीन उपभोक्ताओं को दे दिया गया है।

12 बजे महिनाम गांव के अनुज्ञप्ति संख्या 36/85 के डीलर बैद्यनाथ झा की दुकान खुली हुई थी। वैद्यनाथ झा दुकान पर अनाज को तौल रहे थे। उनका कहना था कि उनकी दुकान के अधीन 500 उपभोक्ता हैं। जनवरी का खाद्यान्य उन्हें मिला है जिसको मंगलवार से उपभोक्ताओं के बीच वितरण किया जाएगा। मार्च के केरोसिन का भी उन्होंने उठाव किया है। डीलर का कहना था कि एसएफसी गोदाम से डीलरों को वजन करके खाद्यान्न से भरा बोरा नहीं दिए जाने के कारण प्रति बोरा 4 से 5 किलो अनाज की कमी बराबर रहती है। दुकान पर मौजूद कई उपभोक्ताओं ने बताया कि डीलर द्वारा सरकारी मूल्य पर केरोसिन एवं खाद्यान्न उपलब्ध कराया जाता है।

12.30 बजे महिनाम गांव के अनुज्ञप्ति संख्या 05/98 की डीलर नीलम देवी की दुकान बंद थी। डीलर नीलम देवी अपने घर में खाना बना रही थी। डीलर के परिजनों ने बताया कि उनके पति विजय कुमार केरोसिन का उठाव करने बिरौल स्थित सोहन-मोहन एजेंसी पर गए हुए हैं। महिनाम गांव के डीलरों को बिरौल स्थित सोहन मोहन एजेंसी से ही केरोसिन दिया जाता है। उपभोक्ताओं ने बताया कि डीलर द्वारा 21 रूपये केरोसिन एवं 15 रूपये में 5 किलो खाद्यान्न दिया जाता है।

12.50 बजे महिनाम गांव के अनुज्ञप्ति संख्या 14/09 के डीलर अमरनाथ साहु जनवितरण दुकान में ताला लटका हुआ था। डीलर के मोबाइल से जब पूछा गया कि कहां हैं तो उन्होने बताया कि बीमारी के चक्कर में दरभंगा में है। डीलर का कहना था कि उनकी दुकान के अधीन 2302 उपभोक्ता हैं। जनवरी का खाद्यान्न एवं मार्च का केरोसिन दुकान में उपलब्ध है जिसे जल्द ही उपभोक्ताओं के बीच वितरण किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी