आइसोलेशन वार्ड में भर्ती 158 मरीजों में 140 को मिली छुट्टी

दरभंगा। जिले में कोरोना वायरस को लेकर गुरुवार राहत देने वाला दिन रहा।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 02 Apr 2020 11:53 PM (IST) Updated:Fri, 03 Apr 2020 06:13 AM (IST)
आइसोलेशन वार्ड में भर्ती 158 मरीजों में 140 को मिली छुट्टी
आइसोलेशन वार्ड में भर्ती 158 मरीजों में 140 को मिली छुट्टी

दरभंगा। जिले में कोरोना वायरस को लेकर गुरुवार राहत देने वाला दिन रहा। लगातार दूसरे दिन भी मरीजों की भर्ती और रेफर की संख्या में काफी गिरावट हुई। इतना ही नहीं, अबतक 158 मरीजों की भर्ती डीएमसीएच के आइसोलेशन वार्ड में हुई थी। उनमें से अबतक 140 मरीजों को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई। इस आइसोलेशन वार्ड में गुरुवार की शाम तक कोरोना वायरस के मात्र 18 संदिग्ध मरीज भर्ती हैं। जानकारी के अनुसार इमरजेंसी वार्ड के ब्लू कॉर्नर जांच में 95 मरीज गुरुवार को आए। इसमें जांच पड़ताल कर 92 मरीजों को इस कॉर्नर से छुट्टी दे दी गई, जबकि तीन मरीजों को आइसोलेशन वार्ड में रेफर कर दिया गया। इसमें से एक मरीज निजामुद्दीन दिल्ली के मरकज से लौटने वाले भी शामिल हैं। अब तक आइसोलेशन वार्ड में 158 मरीजों की भर्ती हुई। इसमें से 140 मरीजों को विभिन्न चरणों में इलाज के बाद यहां से छुट्टी दे दी गई है। इसलिए इस वार्ड में अब तक 18 मरीज ही भर्ती हैं। बताया गया है कि गुरुवार को चार मरीजों के स्वाब के नमूने लिए गए हैं। यह स्वाब के नमूने जांच के लिए डीएमसीएच के माइक्रोबायोलॉजी विभाग के लेबोरेट्री में भेज दिया गया है। यह जांच रिपोर्ट चार अप्रैल को आइसोलेशन वार्ड को उपलब्ध हो जाएगा। अस्पताल अधीक्षक डॉ. आरआर प्रसाद ने बताया कि लगातार दो दिनों से घट रही मरीजों की संख्या से यहां कुछ राहत मिली है। फिर भी मरीजों के इलाज के लिए यहां सभी तैनात हैं और पुख्ता इंतजाम भी है।

chat bot
आपका साथी