हरलाखी उप चुनाव में ¨हसा फैलाने की साजिश नाकाम, आ‌र्म्स सप्लाई में तीन गिरफ्तार

दरभंगा। मधुबनी के हरलाखी विधानसभा उपचुनाव से पहले दरभंगा पुलिस ने हथियार के तीन धंधेबाजों को गिरफ्ता

By Edited By: Publish:Tue, 09 Feb 2016 12:50 AM (IST) Updated:Tue, 09 Feb 2016 12:50 AM (IST)
हरलाखी उप चुनाव में ¨हसा फैलाने की साजिश नाकाम, आ‌र्म्स सप्लाई में तीन गिरफ्तार

दरभंगा। मधुबनी के हरलाखी विधानसभा उपचुनाव से पहले दरभंगा पुलिस ने हथियार के तीन धंधेबाजों को गिरफ्तार किया है। वहां ¨हसा फैलाने के मकसद से हथियारों की डिमांड की गई थी। 13 फरवरी को वहां उपचुनाव के लिए मतदान होना है। पता चला है कि चुनाव में गड़बड़ी फैलाने के मकसद से ये हथियार वहां सप्लाई किए जाने वाले थे। इनके पास से 7.62 बोर की एक ऑटोमेटिक पिस्टल, थ्री फिफ्टीन का देसी एक पिस्टल व आधा दर्जन मोबाइल जब्त किया गया है। गिरफ्तार अपराधियों में बहादुरपुर थाने के पतोर ओपी क्षेत्र के महेंद्र झा का पुत्र वसंत झा, इसी थाने के देकुली गांव निवासी देवचंद्र झा का पुत्र चंदन झा व सीतामढ़ी के नगर थाना क्षेत्र के मिरचाई पट्टी के स्व.भिखारी मियां का पुत्र मो.चांद शामिल हैं। चांद फिलहाल अपनी ससुराल में एपीएम थाने के विसाइपट्टी में रह रहा था। पुलिस ने हालांकि, यह नहीं कहा कि ये आ‌र्म्स सप्लायर उप चुनाव में किसको हथियार सप्लाइ करने वाले थे।

चुनाव से पूर्व कामयाबी

एसपी सिटी हर किशोर राय ने कहा कि गुप्त सूचना के आधार पर सबसे पहले वसंत झा को गिरफ्तार किया गया। पता चला कि वह अवैध हथियारों की खरीद-बिक्री करता है। इसके बाद पुलिस की स्पेशल टीम खरीददार बनकर उसकी टोह लगाने लगी। वसंत झा से हथियार खरीदने की डील तय हुई। हथियार सप्लाई करने के दौरान ही उसे रंगेहाथ 7.62 बोर की एक ऑटोमेटिक पिस्टल के साथ गिरफ्तार कर लिया गया। उसकी निशानदेही पर देकुली के चंदन झा को भी गिरफ्तार किया गया। चंदन भी कुख्यात अपराधी रहा है। इन दोनों ने बताया कि मो.चांद इन दोनों को हथियार बेचने के लिए दिया था। इसके बाद चांद भी गिरफ्त में आ गया। चंदन पर चार केस बहादुरपुर थाने में ही दर्ज हैं, तो वसंत पर भी पतोर ओपी में एक केस दर्ज है। इनके खिलाफ बहादुरपुर थाने में आ‌र्म्स एक्ट का मामला दर्ज किया गया। तीनों को जेल भेज दिया गया।

chat bot
आपका साथी