पूर्व राष्ट्रपति के निधन पर शोक सभा

दरभंगा। पूर्व राष्ट्रपति भारत रत्न डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम के निधन पर मंगलवार को हिन्दुस्तान आवाम मोर्

By Edited By: Publish:Wed, 29 Jul 2015 12:47 AM (IST) Updated:Wed, 29 Jul 2015 12:47 AM (IST)
पूर्व राष्ट्रपति के निधन पर शोक सभा

दरभंगा। पूर्व राष्ट्रपति भारत रत्न डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम के निधन पर मंगलवार को हिन्दुस्तान आवाम मोर्चा सेकुलर ने राज अस्पताल परिसर में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन जिलाध्यक्ष केदार नाथ झा अनाथ की अध्यक्षता में किया गया। मौके पर आरके दत्ता, प्रो. फूल कुमार झा, चंद्र मोहन चौधरी, नरेश चौधरी, हरिशंकर गुप्ता, संतोष कुमार श्रीवास्तव, भिखारी राम, जीवछ चौधरी, राजू मिश्र, ¨सहेश्वर लाल दास, ¨चता देवी, मुन्नी देवी, अर¨वद राम, सीता देवी, अरूण कुमार झा, सुमित कुमार चुन्नू श्रीवास्तव आदि मौजूद थे। वैश्य विकास मंच के प्रधान महासचिव गणेश कुमार महथा ने पूर्व राष्ट्रपति के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। जदयू के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. राम मोहन झा ने डॉ. कलाम के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए देश के लिए भारी क्षति बताया। इंटरनेशनल कराटे-डो स्पोटर्स फेडरेशन ने डॉ. कलाम के निधन पर मौन धारण कर श्रद्धांजलि अर्पित किया। मौके पर फेडरेशन के महासचिव व मुख्य प्रशिक्षक सुशील कुमार, क्षितिज, सौरभ कुमार , आनंद मोहन, राघव ¨सह, पुरूषोत्तम कुमार, अमर ज्योति, ओम प्रकाश, सुमित हिमांशु, सुनिल, अरूण, आलोक, काजल, प्रिति ¨सह, पूजा, सपना, पल्लवी, श्वेता आदि मौजूद थे। इधर, भारत के पूर्व राष्ट्रपति भारत रत्न डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम के आकस्मिक निधन पर मिथिला शोध संस्थान के निदेशक डॉ. देवनारायण यादव की अध्यक्षता में शोक सभा का आयोजन किया गया। डॉ. यादव ने डॉ. कलाम को एक कालजयी व्यक्तित्व बताते हुए वर्तमान पीढ़ी के छात्र-छात्राओं एवं शोधार्थियों से पूर्व राष्ट्रपति के जीवन से सत्य, निष्ठा, कर्तव्यपरायण, ईमानदारी एवं सच्ची लगन की प्रेरणा ग्रहण करने की अपील की। मौके पर डॉ. मित्रनाथ झा, प्रो. राजदेव प्रसाद, चंद्र प्रकाश, डॉ. योगेन्द्र महतो, अनिल कुमार, उपेन्द्र नाथ ठाकुर, रामविलास यादव, अमरनाथ झा, किशोरी कांत झा, अर्जन कुमार आदि ने डॉ. कलाम के व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डाला।

chat bot
आपका साथी