बीएलओ भी जाएंगे हड़ताल पर

दरभंगा, संस : वेतनमान को लेकर जब तक हड़ताल चल रही है तब तक बीएलओ बने नियोजित शिक्षक भी हड़ताल पर रह

By Edited By: Publish:Thu, 23 Apr 2015 10:36 PM (IST) Updated:Thu, 23 Apr 2015 10:36 PM (IST)
बीएलओ भी जाएंगे हड़ताल पर

दरभंगा, संस : वेतनमान को लेकर जब तक हड़ताल चल रही है तब तक बीएलओ बने नियोजित शिक्षक भी हड़ताल पर रहेंगे। ऐसे शिक्षक मतदाता सूची या परिचय पत्र के कार्यों का बहिष्कार करेंगे। गुरुवार को नियोजित शिक्षक महासंघ की रेजाउल्लाह की अध्यक्षता में हुई बैठक में बीएलओ से कार्य नहीं करने के अलावा विधायकों एवं बीआरसी के घेराव का भी निर्णय किया गया। बैठक को कमरे आलम, मनोज कुमार मानव, सरफराज आलम, अमरनाथ ठाकुर, असहन शब्बीर, राम लग्न सरदार आदि ने भी संबोधित किया।

chat bot
आपका साथी