इटाढी में प्रमुख का चुनाव कल

(बक्सर) : प्रखंड के प्रखंड व उप प्रमुख का चुनाव की तिथि 26 जून को निधारित किया गया है। इसको

By Edited By: Publish:Fri, 24 Jun 2016 05:52 PM (IST) Updated:Fri, 24 Jun 2016 05:52 PM (IST)
इटाढी में प्रमुख का चुनाव कल

(बक्सर) : प्रखंड के प्रखंड व उप प्रमुख का चुनाव की तिथि 26 जून को निधारित किया गया है। इसको लेकर प्रखंड में चुनाव की तैयारी पूरी हो गई है। इस संबंध में प्रखंड विकास पदाधिकारी तेज बहादूर सुमन ने बताया कि प्रखंड प्रमुख व उप प्रमुख का चुनाव दो बजे दिन में सदर एसडीओ गौतम कुमार की देखरेख में पुलिस प्रशासन की कडी़ व्यवस्था के बीच कराई जाएगी। वहीं, प्रखंड में 15 पंचायतों में 21 पंचायत समिति सदस्यों को शपथ दिलाई जाएगी। बताते चलें कि, प्रमुख व उप प्रमुख की कुर्सी के लिए दो पक्षों में घमासान है। देखना है कि किस पक्ष को प्रमुख व उप प्रमुख की ताज मिलेगा। इसका फैसला रविवार की शाम को होगा।

chat bot
आपका साथी