वाहन चे¨कग अभियान से हड़कंप

बक्सर। जिला सहित स्थानीय नगर में लगातार हो रही आपराधिक घटनाओं ने पुलिस के नाक में दम क

By JagranEdited By: Publish:Mon, 21 May 2018 12:56 AM (IST) Updated:Mon, 21 May 2018 12:56 AM (IST)
वाहन चे¨कग अभियान से हड़कंप
वाहन चे¨कग अभियान से हड़कंप

बक्सर। जिला सहित स्थानीय नगर में लगातार हो रही आपराधिक घटनाओं ने पुलिस के नाक में दम कर दिया है। अपराध पर लगाम लगाने के लिए पुलिस तरह-तरह के उपाय कर रही है। पुलिस अधीक्षक ने विभिन्न थानों के थानाध्यक्षों को इधर-उधर कर विधि व्यवस्था को बेहतर बनाने का प्रयास किया। वहीं, घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए एसपी के निर्देश पर जिला समेत नगर के विभिन्न चौक-चौराहों पर रविवार को सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान दोपहिया, चार पहिया तथा ऑटो के कागजातों, हेलमेट आदि की जांच के साथ-साथ ट्रिपल लो¨डग तथा शराब की टोह में वाहनों की डिक्की की भी जांच की गई। वाहन जांच को लेकर पुलिस केंद्र से भी अतिरिक्त पुलिस कर्मी मंगाए गए हैं। वाहन चे¨कग के दौरान नगर समेत जिले भर में वाहन चालकों के बीच हड़कंप मचा रहा।

chat bot
आपका साथी