बोलेरो ने मारी बाइक में टक्कर, दो की हालत गंभीर

चौसा-मोहनियां मुख्य मार्ग पर बजरंगी ईंट भटठा के पास बाइक और बोलेरो की सीधी टक्कर में दो बाइक सवार बुरी तरह से घायल हो गये। दुर्घटना के बाद वाहन के साथ भाग रहे बोलेरो चालक को घटनास्थल से दो किलोमीटर दूर से पकड़ा गया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 31 Oct 2018 04:54 PM (IST) Updated:Wed, 31 Oct 2018 04:54 PM (IST)
बोलेरो ने मारी बाइक में टक्कर, दो की हालत गंभीर
बोलेरो ने मारी बाइक में टक्कर, दो की हालत गंभीर

बक्सर । चौसा-मोहनियां मुख्य मार्ग पर बजरंगी ईंट भटठा के पास बाइक और बोलेरो की सीधी टक्कर में दो बाइक सवार बुरी तरह से घायल हो गये। दुर्घटना के बाद वाहन के साथ भाग रहे बोलेरो चालक को घटनास्थल से दो किलोमीटर दूर से पकड़ा गया।

घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार सगरा गांव के रहने वाले रविन्द्र राम, पिता उदयनारायण राम और निरंजन कुमार, पिता निर्मल राम एक ही बाइक पर सवार होकर किसी काम से चौसा जा रहे थे। जैसे ही बाइक सवार बजरंगी ईंट भटठा के पास पहुंची, तभी चौसा की तरफ से आ रही बोलेरो ने बाइक में सीधी टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही अफरा-तफरी का माहौल हो गया। भट्ठा पर काम करने वाले मजदूर दौड़कर तुरंत रोड पर पहुंचे और घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र चौसा लेकर पहुंचे। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए घायलों को बक्सर रेफर किया गया। अस्पताल में दोनों की स्थिति नाजुक बनी हुई थी।

chat bot
आपका साथी