उत्पाद नीति के तहत तीन को जेल

बक्सर । गंगा पुल पर उत्पाद नीति के तहत जांच अभियान के दौरान उत्पाद अधीक्षक मनोज ¨सह ने नशे क

By Edited By: Publish:Wed, 04 May 2016 03:05 AM (IST) Updated:Wed, 04 May 2016 03:05 AM (IST)
उत्पाद नीति के तहत तीन को जेल

बक्सर । गंगा पुल पर उत्पाद नीति के तहत जांच अभियान के दौरान उत्पाद अधीक्षक मनोज ¨सह ने नशे की हालत में तीन लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस रात साढ़े ग्यारह बजे जांच अभियान चला रही थी। तीनों अपने निजी वाहन से उत्तर प्रदेश से बिहार में प्रवेश किये थे। इसमें अनिल कुमार शर्मा, विजय कुमार व सुनील कुमार चौधरी शामिल है। तीनों पटना जिले के व्यवसाई है। वे उत्तर प्रदेश से व्यवसायिक कार्य के बाद वापस जिला मुख्यालय लौट रहे थे।

इसी दौरान वे पुलिस के हत्थे चढ़ गये। राज्य में पूर्ण रूप से शराब बंदी नियम को सख्ती से पालन कराने हेतु मुख्य मंत्री नीतीश कुमार ने सभी जिले के पदाधिकारियों को सख्त निर्देश दे रखा है। इसके पालन व अपना नौकरी बचाने के फिराक में पुलिस व उत्पाद विभाग लगा हुआ है। अपनी गतिविधियां दिखाने हेतु कभी भी कहीं भी छापामारी शुरु कर दे रहे है। इससे बिहार के युवा वर्ग सहित नशे के आदी लोगों में हड़कंप मचा हुआ है। इस संबंध में श्री ¨सह ने बताया कि, छापामारी हर हाल में जिले में जारी रहेगी।

chat bot
आपका साथी