सभ्य समाज के निर्माण में शिक्षक की भूमिका अहम

प्रखंड मुख्यालय स्थित प्लस टू उच्च विद्यालय राजपुर की आधारशिला रखकर शिक्षा की बुनियाद खड

By JagranEdited By: Publish:Mon, 02 Oct 2017 03:03 AM (IST) Updated:Mon, 02 Oct 2017 03:03 AM (IST)
सभ्य समाज के निर्माण में शिक्षक की भूमिका अहम
सभ्य समाज के निर्माण में शिक्षक की भूमिका अहम

बक्सर। प्रखंड मुख्यालय स्थित प्लस टू उच्च विद्यालय राजपुर की आधारशिला रखकर शिक्षा की बुनियाद खड़ा करने वाले भूमि दानदाता धनेसरा कुंवर की मूर्ति का अनावरण किया गया। विद्यालय के प्राचार्य रहे गोविन्द ¨सह के नेतृत्व में मूर्ति का अनावरण राज्य परिवहन मंत्री संतोष कुमार निराला, विधान पार्षद के पूर्व सभापति अवधेश नारायण ¨सह, जैन कॉलज के पूर्व प्राचार्य डॉ. पारसनाथ ¨सह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर किया। इसके बाद विद्यालय की छात्रा कनक कुमारी, अराधना, ज्योति, गोल्डी कुमारी ने इन अतिथियों के स्वागत में स्वागतम्-स्वागतम् आए अतिथियों का सादर नमन गीत प्रस्तुत कर माला देकर सम्मानित किया।

इसके बाद सभा का आयोजन किया गया। सभा की अध्यक्षता पूर्व शिक्षक गिरदावल ¨सह ने की। जबकि, संचालन सहायक शिक्षक अशोक कुमार पांडेय ने किया। इस सभा के दौरान पूर्व पार्षद अवधेश नारायण ¨सह ने कहा कि एक सभ्य समाज के निर्माण में शिक्षक की अहम भूमिका होती है। जैन कॉलेज के पूर्व प्राचार्य पारसनाथ ¨सह ने कहा कि समाज के विकास में शिक्षा बहुत जरूरी है। राज्य परिवहन मंत्री संतोष कुमार निराला ने कहा कि शिक्षक समाज के दर्पण के समान होते हैं। एक अच्छा शिक्षक ही समाज को सही दिशा निर्देश दे सकता है। एक शिक्षक का दायित्व होता है कि छात्र-छात्राओं को उचित मार्गदर्शन कर स्वच्छ समाज का निर्माण करें। इन्होंने राजपुर गांव के प्राचीन किले के बगल में प्रखंड अतिथि गृह बनाकर प्रखंड मुख्यालय को मॉडल के रूप में विकसित किया जाएगा। इसके बाद सेवानिवृत विद्यालय के प्राचार्य गोविन्द ¨सह के बारे में कहा कि यह एक अच्छे शिक्षक के साथ-साथ कुशल प्रशासक भी रहे हैं। इस मौके पर बीडीओ अजय कुमार ¨सह, मुखिया शशिकला देवी, पूर्व मुखिया सत्येन्द्र नारायण ¨सह, पूर्व मुखिया संघ अध्यक्ष चन्द्रशेखर प्रसाद, अनिल ¨सह, कमलेश ¨सह, मनोज त्रिगुण, डब्बू ¨सह, शैलेश ¨सह, पूर्व मुखिया गिरजा शंकर ¨सह, देवढि़या संस्कृत कॉलेज के प्राचार्य सिद्धनाथ मिश्र, भाजपा नेता शशि ¨सह सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी